Gujarat Election Results : जानिए गुजरात विधानसभा की पूरी जानकारी

Gujarat Election Results : गुजरात विधानसभा इलेक्शन रिजल्ट गुजरात में इस साल 66.31 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। जो 2017 के गुजरात विधानसभा चुनावों में पड़े 71.28 प्रतिशत वोटों से कम है। गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 (Gujarat Vidhan Sabha Chunav 2022) के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) को रुझानों में रिकार्ड बहुमत मिला है। कांग्रेस का पिछली बार से भी खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। भाजपा 152, कांग्रेस 20 और आम आदमी पार्टी 6 सीटों पर आगे चल रही है। आइए जानते है, गुजरात विधानसभा चुनाव में किसका वोट होगा भारी।

गुजरात की 182 विधानसभा सीट के लिए निरीक्षक एवं सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। चुनाव आयोग की ओर से मतगणना के लिए राज्य में 367 स्थलों पर व्यवस्था की गई है इसके लिए 182 मतगणना निरीक्षक और 494 सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।

Gujarat Election Results भाजपा का वोट भारी

Gujarat Election result के अभी रुझान के मुताबिक, भाजपा 155 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, कांग्रेस 18, आप 6 और  अन्य 3 तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा ने दो सीटें जीत ली हैं। आगे बताते है, नतीजा क्या हो रहा है।

Gujarat election result
gujarat election day

Gujarat Election Results जनता ने कांग्रेस को दिया जवाब

गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने कहा कि कई सालों से विपक्ष ने गुजरात की धरती और लोगों को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आज फिर से जनता ने ये प्रमाण पत्र दे दिया है कि गुजरात की जनता और भाजपा विश्व की सर्वश्रेष्ठ जोड़ी है। इस चुनाव में भी विपक्ष ने मेरी इस धरती को बदनाम करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी और जनता ने जवाब देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लोगों का जनादेश ये स्पष्ट करता है कि यहां गुजरात और देश को तोड़ने वालों के लिए कोई स्थान नहीं है।

पीएम मोदी की सकरात्मक नीतियों का परिणाम

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा विकास की राजनीति में भरोसा रखती है। हमारे प्रधानमंत्री सबका साथ, सबका विकास के सिद्धांत पर काम करते हैं। मैं समझता हूं कि गुजरात के जो रुझान आ रहे हैं वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सकारात्मक नीतियों का परिणाम है। 

कांग्रेस का बहुत खराब प्रदर्शन

गुजरात में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। वह सत्ता विरोधी लहर का फायदा नहीं उठा सकी। हालात यह है कि कांग्रेस को 60 सीटों का नुकसान हुआ है। वहीं, भाजपा को करीब इतनी ही सीटों का फायदा हुआ है।

पिछले कई वर्षो का रिकॉर्ड तोड़े भाजपा

गुजरात में भाजपा 2002 से सत्ता में है। इस बार भाजपा जीत का रिकॉर्ड बनाने जा रही है। दरअसल, साल 2002 में भाजपा को 127 सीटों पर जीत मिली थी। इस बार यह आंकड़ा 150 के करीब जाता दिख रहा है। वहीं घाटलोडिया सीट से मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने काफी बढ़त बना ली है। वे फिलहाल कांग्रेस की अमी याज्ञनिक से  1 लाख 15 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। भारी वोटों से अंतर उनकी जीत की ओर इशारा कर रहा है।

गुजरात बीजेपी के साथ रीवाबा जडेजा

क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी और बीजेपी की जामनगर नॉर्थ कैंडिडेट रीवाबा जडेजा ने कहा है, “बीजेपी ने पिछले 27 सालों में गुजरात में जिस तरह से काम किया और गुजरात मॉडल की स्थापना की, लोगों को लगा कि वे केवल बीजेपी के साथ विकास यात्रा को आगे बढ़ाना चाहते हैं। गुजरात बीजेपी के साथ था और आगे भी रहेगा।

कांग्रेस प्रत्याशी भरत सोलंकी ने आत्महत्या करने की कोशिश

गुजरात के गांधीधाम में कांग्रेस प्रत्याशी भरत सोलंकी ने की खुदकुशी की कोशिश, काउंटिंग सेंटर पर हंगमा भी किया। भरत सोलंकी ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाकर हंगामा किया।

गुजरात चुनाव पर क्या बोले सुधांशु त्रिवेदी

भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा है, “गुजरात में भारतीय जनता पार्टी अपना ही नहीं, किसी भी राजनीतिक दल का सर्वकालीन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की तरफ बढ़ रही है।

इन्हें भी पढ़े :- G20 Presidency in Hindi जाने पूरी जानकारी क्यों इतने चर्चे में है मोदी और ऋषि सुनक

Leave a Comment