G20 Presidency in Hindi जाने पूरी जानकारी क्यों इतने चर्चे में है मोदी और ऋषि सुनक

G20 Presidency क्या है ? इसको जानने के लिए पहले ये जानना होगा की G20 क्या है?G-20 जिसका full फॉर्म ग्रुप ऑफ 20 है। मतलब G-20 20 देशों का ऐसा समूह है जिसका उद्देश्य दुनिया की प्रमुख विकसित और उभरती अर्थव्यवस्थाओं को जोड़ना है।G20 भविष्य के वैश्विक आर्थिक विकास और समृद्धि को हासिल करने में एक रणनीतिक भूमिका रखने वाला एक बहुपक्षीय मंच है।

G20 Presidency

वैसे G20 साल 1999 में अस्तित्व में आई लेकिन साल 2008 में जी20 देशों के लीडरों का वार्षिक सम्मेलन G20 summit की शुरुवात हुई। जिसकी मेजबानी यूनाइटेड स्टेट ने की थी । हर साल G20 summit की मेजबानी कोई न कोई देश करता आ रहा है । G20 summit की मेजबानी को ही G20 Presidency के नाम से जाना जाता है। इस साल 2022 का G20 summit का मेजबानी इंडोनेशिया ने किया था। G20 के इसी वार्षिक सम्मेलन में शामिल होने के लिए ही मोदी जी अभी हाल ही में इंडोनेशिया के दौरे में गए थे।

G20 members countries

G20 में कुल 19 देश और एक संघ शामिल है ।उस संघ का नाम यूरोपीय संघ है । यूरोपीय संघ के अंतर्गत यूरोप के 27 देश आते हैं। निम्नलिखित देश जी20 के सदस्य है:-

  1. भारत
  2. संयुक्त राज्य अमेरिका
  3. रूस
  4. चीन
  5. आस्ट्रेलिया
  6. जापान
  7. इटली
  8. जर्मनी
  9. दक्षिण अफ्रीका
  10. दक्षिण कोरिया
  11. इंडोनेशिया
  12. मेक्सिको
  13. फ्रांस
  14. सऊदी अरब
  15. यूनाइटेड किंगडम
  16. ब्राजील
  17. कनाडा
  18. तुर्की
  19. अर्जेंटीना
  20. यूरोपीय संघ (जिसके अंदर 27 यूरोपीय देश आते है)

स्पेन देश G20 summit स्थाई मेहमान है जो मेजबान देशों द्वारा G 20 summit में हर साल आमंत्रित होता रहता है।

G20 Summit events

Sr.No.DateHost countryHost City
पहला सम्मेलन 14- 15 नवंबर 2008संयुक्त राज्य अमेरिका वॉशिंगटन डीसी
दूसरा सम्मेलन2अप्रैल 2009यूनाइटेड किंगडमलंदन
तीसरा सम्मेलन24-25 सितम्बर 2009संयुक्त राज्य अमेरिकापिट्सबर्ग
चौथा सम्मेलन26 से 27 जून 2010कनाडा टोरंटो
पांचवा सम्मेलन11 से 12 नवंबर 2010साउथ कोरिया सिओल
छटवा सम्मेलन3- 4 नवंबर 2011फ्रांसकेंस
सातवा सम्मेलन18-19 जून 2012मेक्सिकोसन जोस देल कबो, लोस कबो
आठवा सम्मेलन5-6 सितम्बर 2013रसियासेंट पीटर्सबर्ग
नौवा सम्मेलन15-16 नवम्बर 2014ऑस्ट्रेलिया ब्रिसबेन
दसवा सम्मेलन15-16 नवम्बर 2015टर्कीसेरिक एन्टलिया
ग्यारहवा सम्मेलन 04-05सितम्बर 2016चीनहंगझोऊ
बारहवाँ सम्मेलन07-08 जुलाई 2017जर्मनीहमबर्ग
तेरहवां सम्मेलन30 नवम्बर2017-01दिसंबर 2018अर्जेंटीनाब्युनेस एयर्स
चौदहवाँ सम्मेलन28-29 जून 2019 जापान ओसाका
पन्द्रहवां सम्मेलन21-22 नवम्बर 2020सऊदी अरेबिया रियाध
सोलहवाँ सम्मेलन30-31 अक्टूबर 2021इटली रोम
सत्रहवाँ सम्मेलन15-16 नवम्बर 2022इंडोनेशिया नुसा डुवा, बाली
अठारहवां सम्मेलन 09-10 सितम्बर 2023भारत नई दिल्ली
उन्नीसहवाँ सम्मेलन 2024ब्राजील शहर निर्धारित नही
बीसहवां सम्मेलन 2025साउथ अफ्रीका शहर निर्धारित नही
G20 Presidency list

G20 Summit 2022

इस साल G20 summit इंडोनेशिया में आयोजित हुई थी जिसके लिए हमारे प्रधानमन्त्री मोदी जी इंडोनेशिया दौरे में गये हुए थे जिनका ऋषि सुनक के साथ वार्तालाप करते हुए वाली तस्वीरे काफी वायरल हुई थी |

G20 Summit कहाँ होगा ?

दोस्तों इंडोनेशिया के राष्ट्रपति जोको विवोड़ो जी ने G20 2022 के summit में प्रधानमंत्री मोदी जी को अध्यक्षता सौंपी | इस पर प्रधानमन्त्री जी ने कहा -“

“भारत आने वाले वर्ष के लिए G-20 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। हमारा एजेंडा समावेशी, महत्वाकांक्षी, निर्णायक और कार्रवाई उन्मुख होगा। हम ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ के अपने दृष्टिकोण के सभी पहलुओं को साकार करने के लिए काम करेंगे।”

Leave a Comment