Armed Forces Flag Day : जानिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस का इतिहास - faaduindia.com

Armed Forces Flag Day : जानिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस का इतिहास

Armed Forces Flag Day : भारतीय सेना सेना की भूमि आधारित दल की शाखा है। यह भारतीय सशस्त्र बल का सबसे बड़ा अंग है। भारत के राष्ट्र पति सेना के प्रधान सेना पति होते है। इसकी कमान भारतीय सेना अध्यक्ष की हाथो में होती है। भारतीय सेना आपात काल के समय और भारतीयों की सुरक्षा के लिए सदैव अपनी जान हथेली पर लिए रहते है।

इस दिन गहरे लाल और नीले रंग का स्टीकर देकर लोगो से धन राशि एकत्रित किए जाते है। फिर इस राशि को झंडा दिवस कोष में जमा करा दिया जाता है। तो आइए सशस्त्र सेना झंडा दिवस कब मनाया जाता है, और इसकी शुरुवात कैसे हुई, तो चलिए जानते है, सशस्त्र सेना झंडा दिवस कब मनाया जाता है।

Armed Forces Flag Day कब मनाया जाता है?

सशस्त्र सेना झंडा दिवस हर साल 07 दिसंबर को मनाया जाता है। यह देश के सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने के दिन के रूप में मनाया जाता है। यह दिन उन जाबाज सैनिकों के प्रति एकजुटता दिखाने का दिन है। यह उन सैनिकों का कहानी है, जो देश के प्रति आंख उठाकर देखने वाले लोगो के लिए लोहा लेकर शाहिद हो गए।

सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर हुए धन संग्रह के तीन प्रमुख उद्देश्य है।

1 युद्ध के समय हुए जनहानि में सहयोग करना।

2 सेना में कार्यरत कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण और सहयोग हेतु उन्हें राशि उपलब्ध कराना।

3 सेवानिवृत कर्मियों और उनके परिवार के कल्याण हेतु उन्हें राशि उपलब्ध कराना।

Armed Forces Flag Day की शुरुवात कब हुई

सशस्त्र सेना झंडा दिवस हर साल 07 दिसंबर 1949 से हर साल मनाया जाता है। स्वतंत्र प्राप्ति के बाद सरकार को लगा कि सैनिकों की परिवार वाले की ध्यान रखने की जरूरत है। आखिर उन्होंने अपना सर्वस्व मातृभूमि पर अर्पित किया है। अपने परिवार से दूर रहकर दुर्गम स्थानों पर रहकर, भूख प्यास air सर्दी गर्मी को परवाह किए बिना, अपनी सेवाएं देकर उन्होंने अपने जान की बाजी लगाई है। इसलिए 7 दिसंबर को इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया।

पहले इसे झंडा दिवस की रूप में मनाया जाता था। लेकिन 1993 से इस दिन को सशस्त्र सेना झंडा दिवस का नाम दिया गया । सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर जमा किया राशि युद्ध वीरांगनाओ, सैनिकों की विधवाओं, दिव्यांग सैनिक गण और उनके परिवार वालो के कल्याण पर खर्च की जाती है, ताकि उन्हें आपात काल में किसी भी परेशानी का सामना ना करना पड़े। और उनका गुजारा आराम से होता रहे।

Armed Forces Flag Day रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने क्या कहा?

हर साल आज के दिन सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है । लेकिन Armed Forces Flag Day पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस सशस्त्र बलों के शौर्य, साहस और बलिदान को याद करने का दिन है। एक वीडियो संदेश में श्री सिंह ने सभी से बहादुरों के कल्याण के लिए सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में योगदान देने की अपील की।

छत्तीसगढ़ की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सेना के प्रति आभार प्रकट किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर देश के बहादुर जवानों और उनके परिजनों का आभार प्रकट किया। बघेल ने अपने संदेश में कहा है कि सशस्त्र सेना झंडा दिवस हमारे देश के जांबाज सैनिकों और उनके परिवारजनों के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को महसूस करने और उन्हे अपना योगदान देने की पवित्र भावना का पवित्र भावना जताई है।

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ सैनिकों के कल्याण के लिए बोर्ड के संचालक विवेक शर्मा ब्रिगेडियर (विशिष्ट सेवा मंडल) वी.ने बुधवार 7 दिसंबर को राज्य के गरियाबंद जिला के विश्राम गृह में सुबह भेज किया गया। मुख्यमंत्री को इस अवसर पर ब्रिगेडियर शर्मा ने प्रतीकात्मक झंडा लगाकर सहयोग राशि प्राप्त की।

इन्हें भी पढ़े :- World Soil Day : जानिए विश्व मृदा दिवस का इतिहास और थीम क्या है

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Ads Blocker Image Powered by Code Help Pro

Ads Blocker Detected!!!

Dear reader, your presence on our website is invaluable. While we respect your use of an AdBlocker, we kindly ask you to consider disabling it. Your support through advertisements sustains us, allowing us to deliver exceptional content and create a sustainable ecosystem. Thank you for your unwavering support.