News Viral Ajab Gajab : डूबते हुए कुत्ते की जान बचाना  रेकी टेलर (Reece Taylor) को पड़ा भारी

News Viral Ajab Gajab : 27 साल के रेकी टेलर सुबह के साढ़े 6 बजे नॉर्विक (Norwich) में अपने जिम से लौट रहे थे| तभी  उन्हें किसी कुत्ते  की आवाज सुनाई दी| उसे ऐसा लगा की कोई उन्हें  मदद के लिए बुला  रहा था|  कुत्ते अपने मालिक के प्रति वफादार होते हैं, मगर हर कुत्ता एक जैसा नहीं होता| अगर वो किसी इंसान को ना पहचानता हो और उसे खतरा महसूस हो तो वो हमला भी कर सकता है| ऐसे में लोगों को कुत्तों से सतर्क भी रहना चाहिए| और सभी कुत्तो का व्यवहार भी एक जैसा नहीं होता|

जानवर इंसानों जैसा नहीं सोचते हैं, वो सिर्फ अपने मालिक की ही सुनता है, इंसान जानवर की मदद करने के लिए मुश्किल परिस्थिति में पड़ जाते हैं मगर जानवर उस कोशिश को समझ ही नहीं पाते| और इंसान के एक्शन को खतरा मान लेते हैं|  ऐसा ही एक ब्रिटेन के शख्स के साथ भी हुआ, जो कुत्ते को डूबने (man save drowning dog bite on face) से बचाने गया मगर उसने उस शख्स को ही काट लिया|

जाने पूरी कहानी

बेंटली नाम का कुत्ता अपने मालिक जेड लैनिगन और जेकब विलियम्स के साथ वेनसुम नदी में बोटिंग कर रहा था| जब नॉर्विक याच स्टेशन के पास वो नाव से नीचे पानी में गिर गया| रेकी ने कहा कि कुत्ते का वजन भारी था तो पानी से नाव में डालने में उसे मुश्किल हो रही थी| पानी में रहते हुए उसे पता ही नहीं चला कि कुत्ते ने उसे काट लिया है| मगर जब उसने उसे बचा लिया तब उसे मेहसूस हुआ, कि उसके चेहरे पर खून है और उस कुत्ते ने उसे काट लिया है| ज्यादातर कुत्ते लोग समझ ही जाते है, की कौन इन्सान उसके लिए सही कर रहे है, और कौन गलत कर रहे है| लेकिन उस बेंटली नाम का कुत्ता को उस टाइम कुछ समझ नही आया और उसने उस कुत्ते की जान बचाने वाले रेकी टेलर (Reece Taylor) को ही काट लिया|

News Viral Ajab Gajab रेकी टेलर को कुत्ते की जान बचाना पड़ा भारी

रेकी ने कहा कि उसने तुरंत ही अपनी साइकिल वहां रोकी और पानी में उसे बचाने के लिए कूद गया| उसने कुत्ते को उठाकर बोट में चढ़ाया मगर जानवर इतना डरा हुआ था| कि उसने रेकी की भौं के ऊपर काट लिया, इसके बाद रेकी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और उसकी भौं पर टांके लगाने पड़े| रेकी की आंखे में चोट गहरा पड़ गया , लेकिन अच्छी बात यह हैं, कि उसे ज्यादा प्राब्लम नहीं हुवा है| और उनकी आंखे बच गयी , पर वहां से बहुत खून आ रहा था| डेली स्टार से बात करते, हुए रेकी ने कहा कि अगर वो कुत्ते की बिना मदद किए बिना वंहा से गुजर जाता, तो वह खुद को कभी माफ नहीं कर पाता| इसी वजह से वो पानी में कूद गया था और उन्होंने कहा कि उसे कुत्ते के काट लेने का  कोई अफशोस नहीं है|

इन्हें भी पढ़े – Washing Mashine Without Eectricity : वॉशिंग मशीन की तरह आपके कपड़े धो देगा प्लास्टिक का ये पैकेट

Leave a Comment