Ishan Kishan : इशान किशन की अनटोल्ड स्टोरी

Ishan Kishan : भारत और बंगलादेश की तीसरे वनडे मैच में ईशान किशन ने इतिहास ही रच दिया है। और वह अभी भी फार्म पर चल रहे है। ईशान किशन दोहरा शतक लगाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी है। ईशान किशन ने 126 गेंदों में 200 रन बनाए है। इस तरह दोहरा शतक बनाकर ईशान किशन ने अपने नाम रिकार्ड दर्ज कर लिए है। भले ही आखरी में 131 गेंदों में 210 रन बनाकर आउट हो गया। बांग्लादेश के खिलाफ ओडीआई मैच में सबसे ज्यादा छक्का लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी है। आइए इस मैके पर जानते है, की ईशान किशन की लाइफ से जुड़ी अनसुलझे राज के बारे में तो चलिए जानते है।

Ishan Kishan स्टोरी

जब ईशान किशन को बड़े भाई अपने ट्रेंडिंग के लिए जा रहें थे, तब ईशान किशन ने भी बहुत जिद किया था। मुझे भी इस ट्रेनिंग में जाना है, करके जिद करने के बाद पिता ने भेजने को तैयार हो गए और कहा जाने देते इसका सेलेक्सन तो वैसे भी नही होगा । लेकिन 2 से 3 शॉर्ट खेलने के बाद ही सेलेक्टर को पता लग गया था। की ये कोई आम खिलाड़ी आम खिलाड़ी नही है। तो चलिए जान लेते है, की ऐसा क्या हुआ होगा ईशान ईशान की जीवन में जिसने पूरी कहानी ही बदल कर रख दिया।

Ishan Kishan का जन्म

इशान किशन का जन्म 18 जुलाई 1998 को नवादा बिहार में हुवा । पिता प्रणव कुमार का कंस्ट्रक्सन का बिसनेस था। माँ सुचित्रा सिंह हॉउस वाइफ है। 7 साल की उम्र से ही इशान क्रिकेट खेल रहे है, वो बहुत ही टैलेंटेड थे। पर गेम को लेकर जयादा सीरियस नहीं थे। इशान के बड़े भाई राज भी क्रिकेट खेलते थे। लेकिन उसके पिता ने दोनों में से किसी एक को ही क्रिकेट खेलने को कहा तो बड़े भाई राज ने क्रिकेट को छोड़ दिया। और इशान को पूरी मेहनत से क्रिकेट खेलने को कहा। इशान किसान को पढाई में जरा भी दिलचस्पी नही था, वो हमेसा क्रिकेट के ही चित्र बनाते रहते थे।

Ishan Kishan कैसे बने क्रिकेटर

इशान किशन क्रिकेट में निरंतर मेहनत करते रहते थे, लेकिन जन उन्हें अहसास हुवा की अब उन्हें आगे बढ़ने के लिए कोई रास्ता नहीं दिख रहा है, तो अपने सीनियर खिलाड़ी और कोच के सलाह से अपने पडोसी राज्य झारखण्ड से खेलने का निर्णय लिया। हर खिलाडी को दुसरे स्टेट से खेलने का मौका आसानी से नहीं मिलता है, लेकिन इशान किशन की मेहनत और लगन को देखते हुए उन्हें बहुत जल्दी झारखण्ड टीम से गेम खेलने का मौका मिल गया।

ishan kishan
ishan kishan

और उसी मौका का फायदा उठाते हुए इशान किशन ने 2015 के रणजीत सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। और उस समय उनका 19 साल के होने के कारण इण्डिया के अंडर 19 टीम में भी आ गया। साथ में उन्हें इण्डिया के अंडर 19 टीम का कप्तान भी बनाया गया। और साथ ही साथ 2016 के वर्ल्ड कप इण्डिया के अंडर उन्हें कप्तानी करने का मौका भी मिल गया। और उसके बाद इण्डिया के अंडर वर्ल्ड कप में शानदार कप्तानी करने के बाद उनका आईपीएल के ऑक्सन में आया और फिर गुजरात लायंस के टीम ने उन्हें खरीद लिया| लेकिन गुजरात में उन्हें खेलने का मौका जयादा नही मिला।

Ishan Kishan को 2018 में आईपीएल मुंबई ने ख़रीदा

इशान किशन की रणजी ट्राफी की बात करे तो 6 नवम्बर 2016 को झारखण्ड के तरफ से खेलते हुए, दिल्ली के खिलाफ 273 रन बनाये थे। जो कि रणजी ट्रॉफी में झारखंड के लिए किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सर्वोच्च स्कोर था। और ईशान 2017-18 रणजी ट्रॉफी में झारखंड के लिए छह मैचों में 484 रन के साथ अग्रणी रन-स्कोरर थे और 2018-19 में भी वह 9 मैचों में 484 रन के साथ अग्रणी रन-स्कोरर बनाने वाले खिलाडी भी रहे। फिर वो हर टूर्नामेंट वो लगातार बल्ले बाजी करते रहे।

इशान किसान 2020 के आईपीएल सीजन में ने मुबई टूर्नामेंट की तरफ से खेलते हुए पुरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा छक्का लगाया था। और इसके बाद bcci की चयन कर्ताओ का नजर उन पर बनी रही। और फिर उन्होंने 2021 सीजन के विजय हजारे टूर्नामेंट में पहले मैच में 173 रन ठोककर भारतीय टीम में शामिल होने का दावेदारी दिखाई। और जब उन्हें इंडियन टीम में खेलने का मौका मिला तब उन्होंने पहले ही मैच में अर्ध्सतक ठोककर ये साबित कर दिया कि आप कहा से ये मायने नहीं रखता है और आप कहा जाना चाहते है, और क्या करना चाहते ये मायने रखता है।

Ishan Kishan international career कैसा रहा

  • इशान किशन को फरवरी 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ T20I श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में चुना गया था।
  • 14 मार्च 2021 को, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना T20I डेब्यू किया जिसमें उन्होंने 32 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए, जिसके लिए उंन्हे मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
  • उन्हें फरवरी 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ T20I श्रृंखला के लिए भारतीय टीम में चुना गया था।
  • 14 मार्च 2021 को, उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना T20I डेब्यू किया जिसमें उन्होंने 32 गेंदों में 5 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 56 रन बनाए, जिसके लिए उंन्हे मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।
  • 18 जुलाई 2021 को उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया जिसमें उन्होंने 42 गेंदों में 8 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए।
  • सितंबर 2021 में, किशन को 2021 ICC पुरुष T20 विश्व कप के लिए भारत की टीम में चुना गया था।

Ishan Kishan की गर्लफ्रेंड ने सोशल मिडिया इनस्टा ग्राम पर किया पोस्ट

ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने भी ईशान किशन को लेकर एक स्पेशल पोस्ट शेयर किया जो काफी वायरल हो रहा है। ईशान भले ही शतक से चूके हों लेकिन फैन्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. ईशान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया ने भी ईशान को इमोशनल सपोर्ट किया है। अदिति ने ईशान की तारीफ में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा Well done IK.’अदिति का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। अदिति साल 2019 में ईशान किशन की टीम मुंबई इंडियंस को एक मैच में चीयर करने आई थीं, तभी से दोनों का नाम जोड़ा जा रहा है| लेकिन अभी तक इनके रिस्तो को लेकर खुलासा नहीं हुवा है।

इन्हें भी पढ़े – India vs Bangladesh 2nd ODI : जानिए इंडिया और बंगलादेश की दूसरे मैच की पूरी जानकारी

Leave a Comment