Bihar Politics Update : बुहार में फिर से महागठबंधन सरकार, 8 वी बार CM की शपथ लेंगे नितीश कुमार

Bihar Politics Update : बिहार के अन्दर एक बार फिर महागठबंधन सरकार बनना तय हो गया है| 8 वी बार CM की शपथ लेंगे नितीश कुमार जी तैयार हो चुके है| बुधवार को यानि आज दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण होगा| 09 तारिक को नितीश कुमार ने बीजेपी के साथ जो अलायिंस चला रहा था उसे ख़त्म कर दिया| नितीश कुमार जिनकी पार्टी JDU है| उन्होंने अपने MP और MLA के साथ मिलकर बिहार चीफ मिनिस्टर ने ये डिसीजन लिया, की बीजेपी के साथ गठबंधन की सरकार को नहीं रखेंगे|

बिहार गवर्मेंट के तरफ से वहां के गवर्नमेंट फागु चौहान जी को जाकर शाम 04 अपना स्तीफा सौप दिया गया| इसके बाद उन्होंने लालू यादव जी की पार्टी RJD जो की वहाँ की सिंगल लार्जेस्ट पार्टी है| उनके साथ मिलकर JDU ने अपना गठबंधन तय किया और साथ में कांग्रेस और दूसरा पार्टी को मिलाकरके गठबंधन यानि महागढ़बंधन के सर्कार को लेकर फिर से राज्यपाल के सामने अपना नंबर सिद्ध कर दिए| इसी के साथ आपको बिहार से जुड़ी हर राजनीति के बारे में जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़े|

नीतीश कुमार ने कब-कब CM ली शपथ

नीतीश कुमार के महागठबंधन के साथ-साथ जो सरकार बनाने की घोषणा के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। और धोकेबजी का सौक मना रहे है| जाने नीतीश कुमार ने कब-कब CM ली शपथ|

  • पहली बार – तीन मार्च 2000  से 10. मार्च  2000 तक
  • दूसरी बार – 24 नवंबर  2005  से 24 नवंबर  2010 तक
  • तीसरी बार – 26 नवंबर  2010  से 17 मई  2014 तक
  • चौथी बार – 22 फरवरी  2015  से 19 नवंबर  2015 तक
  • पांचवीं बार – 20 नवंबर  2015  से 26 जुलाई  2017 तक
  • छठी बार – 27 जुलाई   2017  से 16 नवंबर  2020
  • सातवीं बार – 16 नवंबर  2020  से 09 अगस्त  2022 तक
  • आठवीं बार – 10 अगस्त 2022 से आगे

Bihar Politics Update महागठबंधन में 165 विधायकों का समर्थन

बिहार महागठबंधन में 35 विधायकों का एक मजबूर मंत्रिमंडल बनाने की तैयारी में है। JDU और RJD कोटे से 14- 14 मंत्री बनाए गए है। वहीं सात मंत्री अन्य पार्टियों से होंगे। कुल सात पार्टियों इस महागठबंधन में शामिल होंगी। वहीं लेफ्ट पार्टी सरकार को बाहर से स्पोर्ट कर रही हैं। नीतीश कुमार ने दावा किया है, कि कुल सात पार्टियों और एक निर्दलीय विधायक ने उन्हें समर्थन दिया है। उनके पास कुल 165 विधायकों का समर्थन हासिल है बीजेपी एक बार फिर से RJD और बाकी अन्य विपक्षी पार्टियों पर अपनी भ्रष्टाचार विरोधी नीति का दाव खेल सकती है।

Bihar Politics Update बिहार में बीजेपी करेगी धरना प्रदर्शन

बिहार में बीजेपी करेगी धरना प्रदर्शन होगा आज शाम 04 बजे के आस-पास सीएमओ बिहार की ओर से जानकारी दी गई| कि राज्यपाल ने नीतीश कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है| और उनसे राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में बने रहने का अनुरोध किया गया है| बुधवार यानि आज दोपहर 2 बजे शपथ ग्रहण होगा| बिहार में हुई उलटफेर के विरोध में बुधवार सुबह 11 बजे बीजेपी के सभी विधायक और पार्टी के कार्यकर्ता धरना प्रदर्शन करेंगे|

क्या यह नितीश कुमार की साजिश है- Bihar Politics Update

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने कहा है, कि 2017 में नीतीश RJD से अलग हुए तो उन्होंने कहा कि RJD हमारे दल को तोड़ रही है| फिर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर वे अलग हुए। कल भी यही कहा कि भाजपा JDU को तोड़ रही है। इससे समझ आता है कि ये सोची समझी साजिश है।

आज 02 बजे होगा  शपथ ग्रहण

बुधवार को दोपहर 02 बजे एक सादे समारोह में शपथ ग्रहण होगा|  नीतीश कुमार के जनता दल JDU यूनाइटेड और यादव के राजद सूत्रों ने कहा कि बाद में दो सदस्य मंत्रिमंडल में और मंत्रियों को शामिल किया जाएगा| सूत्रों के अनुसार नए मंत्रिमंडल में JDU के अलावा राजद और कांग्रेस के प्रतिनिधि होंगे| आम दलों द्वारा अपनी स्वतंत्र पहचान बनाए रखने के लिए नई सरकार को बाहर से समर्थन देने की संभावना है| नीतीश कुमार भाजपा कोटे के मंत्रियों को सरकार से बाहर का रास्ता दिखाकर नई सरकार का रास्ता निकालेंगे|  लेकिन उन्होंने त्यागपत्र देकर पूरी तरह से नई सरकार बनाना ज्यादा अच्छा समझा| नीतीश कुमार आज दोपहर 02 बजे 8वीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे|

नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का रिएक्शन

नीतीश कुमार ने कहा कि  मैं यहां राज्यपाल से मिलने आया हूँ और अपना इस्तीफा दे दिया हूँ| और बिहार की सेवा करना ही हमारा मकसद रहा है| हमारे पास सात निर्दलीय दलों का समर्थन है| इसमें लेफ्ट और जीतन राम मांझी की पार्टी भी शामिल है| नीतीश कुमार ने बिना आरसीपी सिंह का नाम लिए बीजेपी पर भी निशाना साधा| लेकिन बीजेपी नितीश कुमार पर बौखलाए हुए है| तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी का कोई गठबंधन सहयोगी नहीं है इतिहास बताता है| कि बीजेपी उन दलों को नष्ट कर देती है जिनके साथ वह गठबंधन करती है

| बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला, और नीतीश कुमार ने अपना काम किया| इन्होंने प्रधानमंत्री के सामने ये मांग रखी लेकिन इनकी मांग को नहीं माना गया| आज बीजेपी को छोड़कर बिहार विधानसभा के सभी दलों और सदस्यों ने नीतीश कुमार को अपना नेता मान लिया है| JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा कि 2013 से ही बीजेपी धोखा दे रही है| ललन सिंह ने आगे कहा कि 2020 से बीजेपी ने पीठ में छुरा घोंपा है| उन्होंने कहा कि अब हमारा बीजेपी से गठबंधन नहीं रहेगा|

इन्हें भी पढ़े – Venkaiah Naidu Farewell Day : PM नरेन्द्र मोदी ने दी उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू को दी विदाई और हुए भावुक

Leave a Comment