Assam Flood: जाने असम में क्यों आता है, हरसाल बाढ़ का कहर

What is Flood:फ्लड क्या है?

जब भी जरुरत से ज्यादा बारिश होती है, तो गलियों में, नालो में, और घर पर, जमीन पर, पानी भर जाता है| पानी के अत्याधिक बहाव के कारण स्थलीय भाग का डूबना इसी को हम Flood या बाढ़ कहते है| हर साल बाढ़ अपने आबादी वाले क्षेत्रो में अपना कहर ढाती रहती है, और जिसमे हजारो हजारो, लाखो की जान जाती है|अभी Assam Flood का कहर जारी है|

Assam Flood image
Assam Flood

असम में बारिश के चलते तबाही का दौर जारी है| अभी अभी जो हमारे भारत के राज्य असम में बाढ़ का मातम फैला हुवा है|राज्य के कई शहरो में समान्य जीवन अस्त व्यस्त हो गया है| घरो में पानी भर चूका है, असम के हफ्लौंग में तीन लोग की भू-स्खलन होने के कारन मौत हो गयी है| दिमा हसाव और गुवाहाटी में भी कई जगह बाढ़ की खबर आई हुयी है|

Assam Flood के कारण लोगो के घरो में पानी घुस रहे है| राज्य में हो रहे लगातार बारिश को देखते हुए बस ट्रेन की अवागान को बंद कर दी गयी है| इसी बिच कछार इलाको में घंटो तक एक ट्रेन में फसे सैकड़ो यात्रियों को भारतीयों वायु सेना द्वारा 119 यात्रियों को बचाया गया| असम में 25000 हजार से भी ज्यादा लोग प्रभावित हुए है| Assam Flood के चलते हालत बहुत गंभीर है| लोगो में अफरा तफरी  मची हुयी है| असम राज्य के कई गाव में  भू-स्खलन भी हुयी है जिसमे 80 लोगो के घर तबाह हुए है|

Assam Flood Report 2020

असम के कछार जिले में बारिश और बाढ़ ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई  हुयी है। ASDMA के हवाले से TOI ने बताया है| कि जिले के 138 गांवों में 41 हजार से ज्यादा लोग बारिश और बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बाढ़ की चपेट में आए 1685 लोगों ने राहत शिविरों में शरण ली है। इसके साथ ही जिले की 2 हजार से ज्यादा एकड़ में फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। असम के नगांव जिले के कामपुर में भी बाढ़ का पानी घुसने से हालात काफी बिगड़ गए हैं। वहीं कोपली नदी का पानी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। आलम यह है कि नदी का पानी 20 जुलाई 2004 के अपने उच्चतम स्तर 61.79 मीटर को भी पार कर गया है।

असम Dima Hasao Flood

14 मई को दिमा हसाव के लैंड स्लाईड के कारण तीन लोगो की मौत हो गयी है| फिलहाल देश के वायु सेना ने बाढ़ में फंसे लोगो का लगातार बचाव कर रहे है| लगातार बारिश के कारन कई जिलो में बिजली भी चली गयी है| दिमा हसाव में 600 लोग बाढ़ से प्रभावित है| असम के 5 जिलो में लोग बाढ़ से प्रभावित है| और अलग अलग जगह लोगो के रहने की स्थिति बनायीं जा रही है| दीमा हसाओ पर्वतीय जिले का देश के बाकी हिस्सों से संपर्क टूट गया है। मंगलवार सुबह तक कम से कम 8 लोगों के मारे जाने की खबर है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया है कि Assam Flood के कारण से होजाई में 78,157 और कछार में 51,357 लोग प्रभावित हुए हैं।

असम Dima Hasao Flood
असम Dima Hasao Flood

Assam Guwahaati Flood

गुवाहाटी में भी हो रही लगातार मुसलाधार बारिश के कारन कई इलाको में पानी भर जाने के कारन गुवाहाटी शहर का रोड लास्टगेट, हातीगाव, और कई एनी इलाको में घुटने से ऊपर तक पानी का बहाव जारी है| कछार इलाके में भारी बारिश और Assam Flood से सिलचर-गुवाहाटी एक्सप्रेस बीच रास्ते में ही अटक गई थी। इसकी वजह से सैंकड़ो यात्री घंटों तक फंसे रहे। रेलवे स्टेशन पर भी भूस्खलन और बाढ़ में बहुत से यात्री घिर गए। सिलचर में जिला प्रशासन ने भारतीय वायुसेना की मदद लेकर 119 रेल यात्रियों को बचाया। रेलवे के जारी बयान के मुताबिक दितोकचेरा स्टेशन पर फंसे करीब 1200 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित निकालकर बदरपुर और सिलचर लाया गया। जिसके कारन लोगो को यातायात में परेशानी हो रही है| लोगो की परेशानी पूरा बढ़ गयी है|

Assam Flood Sefety precaution

  • राशन, जो घर में इस्तेमाल होता है, उसे घर में स्टॉक करके रखे| बार बार पानी बरसात में बाहर जाना रिस्की होता है|  
  • घरों में लगे वॉटर हीटर, इलेक्ट्र‍िक मीटर, आदि को ऊपर की ओर लगवायें।
  • मकान से निकलने वाले पाइप में वॉल्व लगवायें और नियमित रूप से चेक करें, नहीं तो बाढ़ आने पर पाइप के रास्ते आपके घर के टॉयलेट में पानी घुस सकता है। टॉयलेट से अन्य कमरों तक भी।
  • घरों में बाढ़ का पानी नहीं घुसे, इसके लिये पहले से कुछ तैयारियां कर के रख लें। जैसे मिट्टी से भरी बोरिया लकड़ी के तख्ते, आदि रख लें।
  • घर में सीलन नहीं आये उसके लिये वॉटरप्रूफिंग अच्छे ढंग से करवायें।
  • घर में एक बड़ी मजबूत रस्सी जरूर रखें, क्योंकि कभी-कभी रस्सी ही जान बचाने का एक मात्र सहारा बनती है।
  • कार, बाइक आदि के पुराने ट्यूब की मरम्मत करवाकर घर में रखें।साथ में हवा भरने का पम्प।
  • घर में अगर छत कमजोर है, तो उसकी मरम्मत करवायें, या फिर उसे तोड़ कर फिर से बनवायें।
  • घर में अगर छतों में कहीं से पानी लीक करता है, तो उसकी मरम्मत अभी करवा लें, बारिश का इंतजार मत करें।
  • उन क्षेत्रों में मकान कतई मत बनवायें जो बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हैं। साथ ही अगर निचले क्षेत्र में मकान बनवा रहे हैं तो ग्राउंड फ्लोर जमीन से थोड़ा ऊपर बनवायें।
  • पानी शांत हो तभी घर से बाहर निकलें |

Assam Flood Causes बाढ़ का कारण

  • इंडिया में जो हिमालय माउंटेन है, जो हिमालय माउंटेन का 70% ग्लेसियर से ढका हुवा है| जिसके कारन, असम और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के अन्य क्षेत्र मुख्यत: उच्च भूकंप ज़ोन में अवस्थित है, जो भूस्खलन का कारण बनता है।
  • भूस्खलन और भूकंप के कारण नदियों के तल में अवसादों के जमाव से नदियों का तल ऊँचा हो जाता है, जिससे नदियों की जल बहाव क्षमता में कमी आती है।
  • असम घाटी एक U आकर की घाटी है इससे आसपास के सभी क्षेत्रों से पानी की निकासी का मार्ग केवल असम की ओर होता है, जो असम में आने वाली बाढ़ का एक बड़ा कारण है।
  • असम की नदियों के ऊपरी अपवाह क्षेत्र में अनेक बांधों का निर्माण किया गया है। चीन द्वारा भी ब्रह्मपुत्र नदी पर कुछ बांध बनाए गए हैं। इन बांधों के जल की अनियमित रिहाई से मैदानी भागों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
  • पर्यावरणीय वन भूमि और जल निकायों में अतिक्रमण भी राज्य में बाढ़ का कारण बनता है।

यह भी पढ़े –

India wheat export ban- भारत ने दुनिया के सभी देशों में गेहूं के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध

Leave a Comment