Asia Cup Cricket 2022 : अब होगा Hitman का राज, छुट जायेंगे मास्टर बलास्टर भी पीछे, सबका बंद हो जाएगा मुंह

Asia Cup Cricket 2022 : एशिया कप की शुरुवात होने में अब चंद दिनों का ही समय रह गया है| भारत अपना अभियान 28 अगस्त को पकिस्तान के खिलाफ दुबई के मैदान पर करेगा| तैयारियां भी जोरो शोरो से चला रहा है| लेकिन एक खास रिकार्ड जो है वो अपने नाम करते हुए रोहित शर्मा इस एशिया कप में नजर आयेंगे| और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के उस रिकॉर्ड को भी तोड़ते नजर आयेंगे| दरसल एशिया कप में वो रिकॉर्ड है, जो सबसे ज्यादा रनों के मामले में वो भारतीय रिकॉर्ड है| भारत के तरफ से खेलते हुए एशिया कप में अभी तक जितने सचिन तेंदुलकर ने बनाये है, उतने किसी ने भी नही बनाया है|

आखिरकार ये रिकॉर्ड जो है, उसमे कितने नंबर पर है, रोहित शर्मा और कब वो रिकॉर्ड तोड़ सकते है| सचिन तेंदुलकर का वो हमको बताने वाले है| दरसल सचिन तेंदुलकर ने जितने भी एशिया कप के मुबकाबले अपने खेले है| क्योकि जब-जब सचिन तेंदुलकर खेलते रहे तब तक 50 ओवर के प्रारूप में जो है| वह गेम चलता रहा| लेकिन जबसे ये टी20 में आया है, तो टी20 और 50 ओवर दोनों में एशिया कप हो रहा है| लेकिन ओवरआल  एशिया कप में किसी भी बल्ले बाज का सबसे बड़ा रिकॉर्ड अभी तक सचिने के ही नाम है| लेकिन इस मुकाबले के दौरान विश्व के दो सबसे बेहतरीन बल्लेबाज विराट कोहली और बाबर आजम के बीच भी जंग देखने को मिलेगी|

Asia Cup Cricket 2022 में बाबर और विराट कोहली का प्रदर्शन

अगर बात की जाये टी20 में दोनों खिलाड़ियों के इस साल के प्रदर्शन को देखा जाए| तो विराट और बाबर कुछ खास कमाल नहीं कर पाए हैं| जहां विराट ने 4 मैचों में इस साल सिर्फ 81 रन बनाए हैं| वहीं दूसरी तरफ बाबर ने 2022 में एक टी20 मुकाबला खेला है और उसमें 66 रन बनाए| विराट से एशिया कप में वापसी की उम्मीद होगी| टी20 क्रिकेट में ओवरऑल प्रदर्शन की बात की जाए तो विराट बाबर आजम से थोड़ा आगे हैं|

विराट ने 99 टी20 मुकाबले अबतक खेले हैं और इस दौरान उनके बल्ले से 3308 रन निकले| उनका औसत 50 से ऊपर का है वहीं विराट 137 के शानदार स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हैं| दूसरी ओर बाबर की बात की जाए तो उन्होंने अभी तक कुल 74 टी20 खेले हैं| जिसमें उनके बल्ले से 2686 रन निकले हैं| उनका स्ट्राइक रेट 129 का है, जबकि वो उनका बल्लेबाजी औसत 45 का है|

केएल राहुल का परफार्मेंस ठीक नही रहा

भारत के दिग्गज खिलाडी टीम इंडिया के स्टार ओपनिंग बल्लेाज केएल राहुल लंबे समय की चोट के बाद हाल ही में जिम्बाब्वे के खिलाफ वापस लौटे थे| हालांकि उनका प्रदर्शन वैसा नहीं रहा जैसा उनसे उम्मीद की जा रही थी| राहुल से उम्मीद थी कि वो इस सीरीज के जरिए अपनी खोई हुई फॉर्म को हासिल कर लेंगे| लेकिन जिम्बाब्वे के कमजोर बॉलिंग अटैक के सामने उनकी बैटिंग से और ज्यादा चिंता बढ़ गई है| एशिया कप में पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी बड़ी टीमों के सामने केएल की बल्लेबाजी से टीम को नुकसान भी हो सकता है|

Asia Cup Cricket 2022 टीम इंडिया ने जीते हैं ज्यादा मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में अभी तक 14 मैच खेले गए हैं| इसमें से आठ मैच टीम इंडिया ने अपने नाम किए हैं, वहीं पांच मैचों में पाकिस्तान ने जीत हासिल की है। वहीं एक मैच रद हो गया था, यानी टीम इंडिया का पलड़ा पाकिस्तान पर काफी भारी है। लेकिन टीम इंडिया ने जो आठ मैच अपने नाम किए हैं| उसमें खास बात ये है कि आठ में से टीम इंडिया ने छह बार बाद में बल्लेबाजी करते हुए मैच जीता है, वहीं केवल दो ही बार ऐसा हुआ है कि भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करके भी मैच जीत लिया हो।

पाकिस्तान ने जो पांच मैच जीते हैं, उसमें चार बार पहले बल्लेबाजी करते हुए मैच अपने नाम किए हैं और एक ही बार ऐसा हुआ है कि रन चेज करते हुए जीत हासिल की हो। यानी पाकिस्तान की जीत का प्रतिशत तब ज्यादा है, जब उसने पहले बैटिंग की हो, वहीं एक बार रन चेज के दौरान जीती है। वहीं टीम इंडिया ने रन चेज के दौरान ज्यादा मैच अपने नाम किए हैं। यानी जब 28 अगस्त को भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम टॉस के लिए आएंगे तो उनके मन में ये आंकड़े भी शायद जरूर होंगे और जो भी कप्तान टॉस जीतेगा, वो इसी के हिसाब से फैसला करेगा। 

पूर्व कप्तान विराट कोहली पर है सबकी नजर.

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज़ क्लीन स्वीप करने के बाद भारतीय टीम अब अगले मिशन पर निकल पड़ी है| एशिया कप 2022 की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है और भारत पहला मुकाबला 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ है| हर किसी की नज़रें टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली पर टिकी हैं, जो लंबे ब्रेक के बाद वापसी कर रह है| विराट कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, तीन साल से कोई शतक नहीं जड़ पाए हैं| हाल ही में तो उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर करने की भी मांग की जा रही थी| लेकिन अब जब वह ब्रेक के बाद लौट रहे हैं,

 तब उनसे बड़े कमाल की उम्मीद लगी है| टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है| विराट कोहली के एशिया कप में रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 11 मैच (वनडे) में 61 की औसत से 613 रन बनाए हैं| जबकि टी-20 फॉर्मेट वाले एशिया कप में 5 मैच मैच में वह 153 रन बना चुके हैं| अब विराट कोहली से एक बार फिर बड़े धमाल की उम्मीद की जा रही है की इस बार भी अच्छे खेले और हमारे भारत का नाम रौशन करे|

Asia Cup Cricket 2022  भारत के खिलाफ बाबर का रिकॉर्ड

बाबर आजम ने भारत के खिलाफ सिर्फ एक ही टी20 मुकाबला खेला है| ये मुकाबला पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप का था| जहां बाबर ने नाबाद 68 रनों की पारी खेली थी| इस साल एशिया कप में बाबर को रोकना टीम इंडिया के लिए बड़ी चुनौती होगी|

Asia Cup Cricket 2022 के लिए भारतीय टीम का चयन

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान| ये लोग आयेंगे फार्म में और खेलेंगे पकिस्तान के खिलाफ इंडिया की जीत की हो रही तयारी|

इन्हें भी पढ़े – Aisa Cup 2022 Update : एशिया कप में किन दो बल्लेबाज़ों के बीच होगी टक्कर जाने कौन है, वो बल्लेबाज़ खिलाडी

Leave a Comment