शादी के बाद लडको की बिदाई देखना है तो आप भूटान जरुर जाये|

भूटान भारत और चीन की सीमा से लगा एक ऐसा देश है, जिसे दुनिया के सबसे खुबसूरत देशो में से एक माना जाता है| और भूटान की राजधानी थिम्फू है, भूटान नाम से तो कुछ लोगो को ये लगता होगा, की भूटान के लोग गरीब, पिछड़े वर्ग, या फिर अजीब तरीके के होंगे| भूटान भी सस्ते डेस्टिनेशन के रूप में काफी मशहूर है| दक्षिण पूर्व एशिया में भी घूमने के लिए कई सारी जगहें मौजूद हैं| यहां की हर एक जगह काफी सस्ती है और इसमें इंडोनेशिया सबसे खास है|

भूटान में मनोरंजन के लिए कई एक्टिविटीज देखने को मिल जाएंगी लेकिन क्या आपको पता है, भूटान दुनिया के लिए एक अद्भुत देश है| जिसके बारे में आप जानकर चौक जायेंगे, आज इसी देश के बारे में कुछ ऐसे फैक्ट हम आपको बताने जा रहे| जो सभी लोगो को भूटान के बारे में नही पता होता, तो आइये इस आर्टिकल में हम, भूटान के तथ्यों के बारे में जानेंगे|

Bhutan के कुछ फैक्ट

भूटान जहाँ पर पोलीथीन और प्लास्टिक की चीजे पूरी तरह बैन है, जिस देश में कचरा नहीं वंहा बीमारी कैसे होगी| इसलिए यह देश बहुत सुन्दर और खुबसूरत है|

भूटान दुनिया का मात्र एक ऐसा देश है, जहाँ पर तम्बाखू और सीक्रेट पूरी तरह बैन है, यहाँ पर लोग सुपारी का इस्तेमाल ज्यादा करते है|

भूटान में एक बहुत शक्त कानून है, यहाँ पर कोई किसी भी जानवर का शिकार नहीं कर सकता| अगर कोई ऐसा करता हुवा पकड़ा गया तो उसे 15 साल की जेल हो सकती है| और हैरान करने वाली बात यह की भूटान में कोई जानवर काटे जाने वाले जगह आपको नहीं मिलेंगे| इसका मतलब यह नहीं की भूटान के लोग मास नहीं खाते, यहाँ पर मांस की सप्लाई इंडिया से होती है

भूटान का भगौलिक वातावरण

भूटान का क्षेत्र फल का 70% हिस्सा जंगल है।

सबसे चौकाने वाली बात यह कि इकोनोमी में पीछे होने के बावजूद यहाँ की भूटानी मुद्रा भारत के 1 रुपये के बराबर होती है| वही हमारे पडोसी देशो में भारत के रूपये की कीमत दोगुनी या फिर उससे जयादा होती है| जैसे नेपाल, बांग्लादेश, पाकिस्तान जहाँ पर भारत के एक रूपये की कीमत 02 रूपये होती है|

अगर कोई व्यक्ति भूटान घुमने के लिए आये, उससे गाईड लेना जरुरी होता है| जहाँ पर आपको 100 डॉलर से 250 डॉलर तक चार्ज किया जाता है| जिसमे होटल, वेहिकल, फ़ूड शामिल होता है|

Bhutan की धरती को दूसरा स्वर्ग भी कहा जाता है,जहाँ खुला कांगड़ी पहाड़ है, जिसकी उचाई 7553 मीटर ऊँची है| जिसको बहुत दी खुबसूरत दृश्य के लिए जाना जाता है, और इसे फूलो का पहाड़ भी कहा जाता है|

क्या आपको पता है भूटान में शादी के बाद लडके को अपना घर छोड़कर, लड़की के घर में रहना पड़ता है|  यानि शादी के बाद लडको की बिदाई देखना है तो आप भूटान जरुर जाये|

Bhutan अपने प्रकृति के वजह से नेगटिव कार्बन वाला देश है, जहाँ पर कारखाने नहीं होने के कारन गरीबी बहुत ज्यादा है| और यहाँ की मुख्य व्यवसाय खेती है|

Bhutan को टिनएज के रूप में जाना जाता है| जहाँ की जयादा आबादी केवल 16-17 साल की है| इसलिए यहाँ पर कम उम्र में शादी भी हो जाती है|

Bhutan में टीवी, रेडियो का चलन आज से 11 साल पहले ही चालू हुवा है| मतलब भूटान टेक्नोलॉजी से अभी भी दूर है|

भूटान
भूटान

Bhutan में कहां-कहा घूमें

भूटान अपनी दीवार पेंटिंग्स, थांगका और मूर्तियों के लिए भी प्रसिद्ध है| यहां आप थिम्फु चोर्टन, बुद्धा डोरडेनमा, क्लॉक टावर इत्यादि है|

Bhutan में घूमने का सही समय

आप चाहें तो Bhutan कभी भी जा सकते हैं लेकिन अक्टूबर नवंबर का महीना ज्यादा अच्छा होता है , इस मौसम में यहाँ का वातावरण सुखद एवं मनमोहक हो जाता है|

कैसे जाएं Bhutan

भारत से Bhutan तक आप फ्लाइट और बाई रोड दोनों रास्ते जा सकते हैं| अगर आप फ्लाइट से Bhutan जाना चाहते हैं , तो भूटान एयरलाइंस से जाएं| और ट्रेन से भी जा सकते हैअगर आप रोड ट्रिप करना चाहते हैं तो आपको Bhutan भारत सीमा पर स्थित भूटानी शहर फुनशोलिंग से टूरिस्ट परमिट लेना होगा|

फ्लाईट से भूटान कैसे जाए

पारो एयरपोर्ट Bhutan का एकमात्र अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट है। 5,500 मीटर से अधिक की चोटियों से घिरा, इस एयरपोर्ट से उड़ान भरना काफी जोखिम भरा होता है। इसकी वजह से केवल कुछ अनुभवी पायलट ही पारो अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से उड़ान भरने के लिए अधिकृत हैं। यह कई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों और शहरों से सीधी और कनेक्टिंग उड़ानों के माध्यम से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। भूटान का राष्ट्रीय हवाई मार्ग, काठमांडू (नेपाल), बैंकॉक (थाईलैंड), ढाका (बांग्लादेश) और सिंगापुर जैसे अन्य अंतरराष्ट्रीय के लिए रोजाना उड़ान भरता है।

दिल्ली, कोलकाता, बोधगया, गुवाहाटी जैसे लोकप्रिय भारतीय शहरों में भी नियमित उड़ानें हैं| भूटान से आने-जाने के लिए सीधी और कनेक्टिंग दोनों उड़ानें मौजूद हैं। इनमें से अधिकांश कनेक्टिंग उड़ानें भारत और भूटान के बीच नेपाल में काठमांडू के माध्यम से उड़ान भरती हैं।

बाई रोड कार से या बस से भूटान कैसे जाए

यदि आप बाई रोड Bhutan जाने  की योजना बना रहे हैं, तो जयगांव, हैपिएस्ट हिमालयन किंगडम की सड़क यात्रा शुरू करने के लिए सबसे उपयुक्त स्थान होगा। यदि आप भारतीय राज्य असम से अपनी भूटान यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो भूटान में गेलेफू भी एक अच्छी जगह है| गेलेफू असम में बोंगाईगांव जिले से केवल 50 किमी दूर है।  आप चाहे तो निजी वाहन हो या किराए का वाहन, आप बाई रोड से भूटान पहुंचने के लिए हमेशा इस मार्ग को ले सकते हैं|

भारतीय पर्यटक कोलकाता से बस यात्रा कर सकते हैं। आप कोलकाता के एस्प्लेनेड स्टेशन (Esplanade Station) से फुएंत्शोलिंग के लिए सीधी बस ले सकते हैं। कोलकाता से फुएंत्शोलिंग पहुंचने के लिए बस यात्रा में लगभग 18 घंटे लगते हैं| और यह बेहद आरामदायक भी है। इसलिए यहाँ की बसें रॉयल भूटानी सरकार द्वारा चलाई जाती हैं।

ट्रेन से भूटान कैसे जाए

Bhutan में कोई सीधा रेल मार्ग नहीं है। पर्यटकों को पहले निर्धारित स्टेशन पर पहुंचना होगा| और फिर भूटान पहुंचने के लिए कैब या स्थानीय परिवहन लेना होगा। भारत से सुविधाजनक और सर्वोत्तम विकल्प न्यू अलीपुरद्वार, सिलीगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन और हासीमारा हैं। पश्चिम बंगाल में स्थित हासीमारा फुएंत्शोलिंग से केवल 17 किमी दूर है। यहां से भारतीय रेलवे ट्रेन का संचालन करती है। जयगांव से 60 किमी दूर ‘न्यू अलीपुरद्वार’ रेलवे स्टेशन है।

न्यू अलीपुरद्वार से जयगांव के लिए बस और टैक्सी सेवाएं उपलब्ध हैं। जैसे कि गुवाहाटी की ओर जाने वाली ट्रेनें इसी रेलवे स्टेशन पर रुकती हैं। पर्यटक यहां रुक सकते हैं और भूटान पहुंचने के लिए बस या टैक्सी ले सकते हैं। भूटान जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधाजनक विकल्पों में से एक सिलीगुड़ी में न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन है। सिलीगुड़ी से जयगांव के लिए सीधी शेयर टैक्सी और बसें उपलब्ध हैं।

भूटान में कहां रुकें

Bhutan में आपको एक रात ठहरने के लिए अच्छा होटल 500 से 700 रुपये में मिल जाएगा | इसके अलावा आपकोसस्ते लॉज या हॉस्टल भी आसानी से मिल जायगा जहाँ आप रहकर अच्छे से इन्जॉय कर सकते है|

क्या-क्या खाए

Bhutan अपने अलग तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध है| यहां आपको अच्छा और भरपेट खाना 80 से 100 रुपये में मिल जायेगा| यहां का स्ट्रीट फूड भी उतना ही स्वादिष्ट होता है| लेकिनआपको यहां एक रात के खाने पर अधिकतम 150 रुपये ही खर्च करने पड़ेंगेऔर आपको अच्छा भोजन भी मिल जायगा|

इन्हें भी पढ़े – Kottankulangara Devi Temple: पुरुष बन जाते है औरत, वजह जानकर आप भी हो जायेंगे हैरान

Leave a Comment