Jagannath Puri कहाँ से जाये कैसे जाये कहाँ रुके जानिए पूरा डिटेल

पूरी

पूरी जो की उड़ीसा में हैं| पूरी में मुख्य आकर्षक का केंद्र हैं भगवन जगन्नाथ जी जिनका प्रसाद पाने लोग दूर-दूर से आते हैं| Jagannath Puri तिर्थ यात्रियों के लिए पवित्र स्थल बना हुवा हैं | कहते हैं अगर आप पूरी गए और भगवान जग्गनाथ जी का दर्शन नही किये तो आपके यात्रा अधूरी हो जाती है| इसलिए वंहा जो भी जाते हैं पहले भगवन जगन्नाथ जी दर्शन करते है फिर आते है पूरी में समुद्र के किनारे और वंहा के नज़ारे का लुत्फ़ उठाते हैं |

Jagannath Puri beach में आप ठन्डे ठन्डे समुद्र के नमकीन पानी से आपका जितना मन करे नहा सकते हैं और अपना समय वंहा व्यतीत कर सकते हैं आपको पूरी बिच में सभी चीजे अवेलेबल होती है | इसके साथ-साथ  ही आप ओड़िसा में और भी घुमने लायक जगह और बिच हैं जहाँ एक्स्प्लोर कर सकते है | पूरी 65 किमी. दुरी पर सूर्य मंदिर है सूरज की पहली किरने पड़ती है यह नजारा बहुत ही सुन्दर और अद्भुत होता है |

जगन्नाथ पुरी (Jagannath Puri)

भारत के उड़ीसा राज्य के पुरी जिले में स्थित चार धामों का एक महत्वपूर्ण धाम  है। अगर आप बस, कार, बाइक, फ्लाइट और ट्रेन इन सभी के द्वारा भी जा सकते है । और भगवान जगन्नाथ  धाम दर्शन करके आप पुरी बीच का भी आनंद ले सकते है । आइए जानते हैं जगन्नाथ धाम कैसे पहुंचे उसके बारे में सारी जानकारी इस ऑर्टिकल में बताने जा रहे  हैं

जगन्नाथ पूरी घुमने का सही समय (Best time to Visit Jagannath Puri)

जगन्नाथ पूरी ओड़िसा आपको ठण्ड के महीने में नवम्बर या दिसंबर में जाना बहुत बढ़िया होता है | क्योकि अप्रैल और मई में वंहा थोडा गर्मी होती हैं |और इस समय यहाँ का मौसम ठीक बना रहता हैं | जगन्नाथ पूरी(Jagannath Puri) में जून के महीने में रथ यात्रा निकाली जाती हैं | जो बहुत ही भव्य सुन्दरमयी नजारा होता है | इस यात्रा को देखने के लिए श्रधालु दूर दूर से आते हैं | जगन्नाथ पूरी में बहुत सारा मंदिर का वर्णन है | लेकिन सबसे खास और मुख्य प्रसिद्ध जग्गनाथ मंदिर है |

ट्रेन से जगन्नाथ पुरी (Jagannath Puri)कैसे जाएं

अगर आप जगन्नाथ पूरी धाम की यात्रा ट्रेन से करना चाहते हैं तो कोई बात नही आप ट्रेन से भी पूरी जा सकते हैं । क्योकि ओड़िसा की पूरी रेलवे स्टेशन शहर के सभी रेलवे स्टेशन से जुडा हुवा है | उसके लिए आपको अपने नजदीकी शहर का  रेलवे स्टेशन जाना होगा । अगर आपको आपके शहर से डायरेक्ट ट्रेन मिल जाती हैं तो अच्छी बात हैं वर्ना आपको भुनेश्वर के लिए टिकेट बुक करने जाना होगा । यहां से आप बस का टिकट लेकर डायरेक्ट पूरी जा सकते है । मगर बस मे थोड़ी भीड़ होती हैं और आपको थोड़ा देर से पहुंचाते है ।

फ्लाइट से जगन्नाथ पुरी (Jagannath Puri)कैसे जाएं

 आप अपने नजदीकी एयरपोर्ट से  भुवनेश्वर एयरपोर्ट के लिए फ्लाइट का टिकट बुक करके आप जा सकते हैं । और भुवनेश्वर पहुंचने के बाद आप स्टे करे या वहां से जाए ये आपके ऊपर डिपेंड करता हैं। क्योंकि भुवनेश्वर में भी बहुत सारा प्लेस हैं। जहां आप घूम सकते हैं । और अगर स्टे नही करना चाहते तो बस पकड़ कर पूरी के लिए निकल जाए। क्योंकि भुवनेश्वर पूरी से 60 किमी की दूरी पर हैं तो आपको जानें में ही 2 घंटे लग जायेंगे या  फिर आप अपने ट्रेन से भी जा सकते हैं।

बाई रोड बाइक या कार से जगन्नाथ पुरी कैसे जाएं

आजकल बाईक या कार से बाई रोड घूमने जाना कोई बड़ी बात नही होती । क्योंकि बाईक और कार से जानें में मजा भी आता हैं। और हम कोई एक जगह स्टे भी कर सकते है । पूरी आने जानें का पेट्रोल का खर्चा लगभग 4000 में हो जाएगी और आगे आपको कोई दिक्कत नही होगी। वैसे तो आप किसी से पूछ सकते हैं । या  गुगल की मदद से आप जगन्नाथ पूरी की यात्रा आसानी से कर सकते है । ओडिसा का जगनाथ धाम मंदिर बहुत ही अद्भुत और पौराणिक कथाओं में भी इनका मान्यता है ।

जगन्नाथ पूरी में कहाँ कहाँ घूम सकते हैं

गोल्डन & सिल्वर (Sea-Beach)

गोल्डन बिच में हमेशा बहुत ज्यादा भीड़ भाड होती हैं | सिल्वर बिच में ज्यादा भीड़ नही होती हैं | यह जगह हमेशा शांत होता हैं | यहा हजारो के संख्या में देश विदेश से लोग घुमने आते है | तो आप वहां जाकर अपने हिसाब से होटल बुक कर सकते है | 500 से 1000 रूपए में आसानी से होटल मिल जायगी | लेकिन हमारा माने तो आपको बिच किनारे होटल लेना चाहिए | क्योकि वंहा से समुद्र का नजारा बहुत ही लाजवाब दिखाई देता हैं | इससे जग्गनाथ मंदिर की दुरी 1.6 कमी. हैं | पूजा अर्चना के के बाद आप (Sea-Beach) का मजा ले सकते हैं | समद्र के किनारे का सनसेट बहुत ही प्यारा होता हैं | और यहाँ पर हॉर्स राइड, केमल राइड, और यहाँ घंटो बैठकर अपने परिवार या पट्नर के साथ समय बिता सकते हैं |

जगन्नाथ पूरी मंदिर (Jagannath Puri Mandir)

भगवान जगन्नाथ का यह मंदिर ओड़िसा के पूरी जिले में स्थित है | जिसे बैकुंठ का धाम कहा जाता हैं| जगन्नाथ पूरी में कदम रख दे तो बहुत ही भाग्यशाली माना जाता हैं | जगन्नाथ पूरी मंदिर जो हमारे हिन्दुओ का तीर्थ स्थल हैं | मंदिर का दर्शन सुबह के 05 बजे से रात के 08 तक कर सकते है| जगन्नाथ पूरी मंदिर में भगवन विष्णु जी की छाया मूर्ति देखने को मिलेगा | इस मंदिर में जगन्नाथ भगवान विष्णु निवास करते हैं |

View of Jagannath Puri temple
Jagannath Puri

पूरी में भगवान जगन्नाथ की दर्शन मात्र से सारी मुरादे पूरी हो जाती हैं | बता दे दर्शन के समय मोबाइल कैमरा का इश्तेमाल बैन है | यहा भक्तो को प्रसाद के रूप खिचड़ी और स्वादिस्ट भोजन दिया जाता हैं | जगन्नाथ पूरी में जून के महीने में रथ यात्रा निकाली जाती हैं | यह दुनिया का सबसे ऊँचा और भव्य मंदिर है | जगन्नाथ पूरी मंदिर में यह मान्यता हैं की जब हवा चलती है किसी समय में हो दिन में या रात में तो भी मंदिर में लगा झंडा हमेसा अपने दिशा में ही लहराती है यानि वो झंडा हवा के रुख बदलने से भी उनका दिशा नही बदलता है| | जगन्नाथ पूरी भगवान श्री कृष्ण जी को समर्पित है |

कोणार्क मंदिर

कोणार्क मंदिर भारत के आठ अजूबो में से एक हैं | यह मंदिर बहुत ही भव्य और वास्तुकला से परिपूर्ण हैं| जिसे देखकर आप देखते ही रह जायेंगे | इस मंदिर में 126 प्रकार के नृत्य कला को दर्शाया गया है | यहा घुमने के लिए आप टूर गाईड ले सकते है | क्योकि टूर गाईड के साथ घूमते है तो हमें यहाँ के बहुत से चीजो के बारे में पता चलता है| यहा पर सूर्य की पहली किरण आपको स्पस्ट दिखाई देता हैं |

Konark Temple
Konark Temple

चिल्का झील (Chilka lake)

चिल्का लेक जाने के लिए आपको बस बुक करना पड़ेगा | चिल्का लेक जाने में 2 घंटे लगेंगे उसके बाद आप बोट बुक कर ले | बोट का प्राइस 250 रूपये प्रति व्यक्ति का लगता हैं | फिर बोट से पानी में जाने पर आपको डॉलफिन दिखायी देता है | उसके बाद आपको एक आयलैंड दिखाया जायगा | जहाँ चिल्का लेक और समुद्र का मिलन होता हैं| यह जगह बहुत ही खुबसूरत हैं |

Chilka lake
Chilka lake

लोकनाथ मंदिर (loknath Temple)

जगन्नाथ पूरी में स्थित यह लोकनाथ मंदिर संगमरमर पत्थर से बना हुवा हैं | माना जाता है यह मंदिर 11 वी सदी से भगवान शिव को समर्पित हैं | लोकनाथ मंदिर के अन्दर एक कुंड भी बना हुवा है | गर्भ गृह के अन्दर जो शिव लिंग हैं |जो हमेसा पानी से डूबा रहता है | यह शिवलिंग आपको सिर्फ महा शिवरात्रि में देखने को मिलेगा | और इस शिवलिंग को साल में एक ही बार देख सकते हैं | और आप यहाँ कभी भी घुमने आ सकते है|

Loknath temple
Loknath temple

नंदन कानन जू (Nandan Kanan zoo)

नंदन कानन जू जो भारत का सबसे बड़ा चिड़िया घर हैं | यहा चिड़िया घर को जंगल के अन्दर ही बनाया गया हैं जहाँ पर आप एक जगह बहुत सारा पशु पक्षी को देख सकते हैं | यहा पर घुमने के लिए बस से सफ़र या टॉय ट्रेन से घुमाया जाता हैं | इस पार्क में आपको सफ़ेद बाग़ भी देखने को मिलेगा | इस पार्क को घुमने के लिए 2 घंटे ही दिया जाता है | यहाँ घूमकर आप पूरी के लिए लौट सकते है |

Nandan Kanan Zoo
Nandan Kanan Zoo

 इस प्रकार आपका पूरी ट्रिप ख़तम होता हैं |

इन्हेंभी देखें- Pondicherry कहाँ से जाये कैसे जाये कहाँ रुके जानिए पूरा डिटेल

Leave a Comment