Rajiv Gandhi Birth Anniversary : राजीव गाँधी की 78 जयंती पर राहुल गाँधी ने ट्विट किया  “पापा आप हर पल मेरे साथ मेरे दिल में है”

Rajiv Gandhi Birth Anniversary : हमारे भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज नेता राजीव गाँधी की 78वी जयंती आज पूरा देश में मनाई जा रही है| राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी ने उनके समाधी स्थल पर जाकर उन्हें भावपूर्ण श्रधांजलि अर्पित किया है| और राजीव गाँधी 78वी जयंती पर राहुल गाँधी ने ट्विट किया और कहा “पापा आप हर पल मेरे साथ मेरे दिल में है” मै हमेशा प्रयास करूँगा की देश के लिए आपने जो सपना देखा था, उसे पूरा कर सकू|

राजीव गाँधी की श्रधांजलि पर कई नेताओ ने ट्विट किया और कहा आप 21 सदी में भारत के लोकतंत्र को आगे बढाकर आपने देश को बदल दिया| राजीव गाँधी अच्छे व् आधुनिक विचारो और तकनिकी कौसल के लिए माने जाते थे| जिसने देश के लिए अच्छा सोचा है| और कहा आप हमारे दिलो में हमेशा रहोगे| कांग्रेस के सभी नेताओ ने राजीव गाँधी की फोटो को ट्विट किया और कहा हमारे देश के पूर्व प्रधान मंत्री राहुल गाँधी जी की जयंती पर हम उन्हें नमन करते है|

राजीव गाँधी का जन्म व् मृत्यु दिवस (Rajiv Gandhi Birth Anniversary)

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मंत्री राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त सन 1944 को मुंबई में हुआ था| इनके पिता का नाम फिरोज गाँधी और माता का नाम इंदिरा गाँधी था| राजीव गाँधी पेशे से पायलट थे| और राजनीति में इनकी कोई रूचि नहीं थी| जब वह तीन साल के थे, तब देश आजाद हुआ था। उनका बचपन तीन मूर्ति भवन में बीता। राजीव गांधी का परिवार भले ही राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय था। नाना जवाहर लाल नेहरू के बाद उनकी मां इंदिरा गांधी भी देश की प्रधानमंत्री रहीं और कांग्रेस की कमान संभाली।

सन 1980 में भाई संजय गाँधी की मृत्यु के बाद राजीव गाँधी सन 1982 में राजनीति में उतरे| और अक्टूबर 1984 में पदभार ग्रहण करने के बाद वह 40 वर्ष की आयु में भारत के सबसे युवा प्रधान मंत्री बने। 21 मई 1991 को 31 साल पहले दक्षिण भारत के तमिलनाडु में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या हो गई| मृत्यु हो जाने के बाद इनको भारत सरकार द्वारा सन 1991 में सम्मानित किया गया|

राजीव गांधी की शिक्षा और करियर (Rajiv Gandhi Birth Anniversary)

राजीव गाँधी ने इंजीनियरिंग करने के लिए कॉलेज में दाखिला लिया था लेकिन उन्हें किताबी ज्ञान तक सीमित रहना रास नहीं आया। पहले लंदन और फिर कैंब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से तीन साल शिक्षा लेने के बाद भी राजीव गांधी को डिग्री नहीं मिल सकी। फिर भी राजीव गांधी ने लंदन के ही इंपीरियल कॉलेज में मैकेनिकल इंजीनियरिंग में एड्मिसन ले लिया| लेकिन यहां भी उनका मन नहीं लगा और बाद में राजीव ने भारत लौट कर दिल्ली के फ्लाइंग क्लब में पायलट की ट्रेनिंग ली। साल 1970 में राजीव गांधी जी ने एयर इंडिया के साथ अपने करियर की शुरुआत की। और उसमे भी उसे कामयाबी नहीं मिली फिर उसने राजनीती का रास्ता को चुना|

40 साल की उम्र में राजनीति की

1980 के दशक में जब उन्होंने राजनीति में कदम रखा था तो उनकी छवि मिस्टर क्लीन की थी| शुरुआत से ही विदेश में रह कर पढ़ाई करने और 40 वर्ष से भी कम उम्र में राष्ट्रीय राजनीति में इतनी ऊंचाई तक पहुंचने के कारण राजीव लोकप्रिय भी थे और बेदाग भी| हालांकि भविष्य में कई बड़े-बड़े घोटालों में नाम आने के बाद उनकी यह छवि धूमिल हो गई| राजीव गाँधी देश के इकलौते प्रधानमंत्री थे  जो कई बार खुद ही अपनी गाड़ी चला कर जगह-जगह जाते थे| कई बार तो राजीव गांधी चुनावी रैलियों में भी खुद ही अपनी कार चला कर पहुंच जाते थे| सुरक्षा गार्डों को तेजी से उनके पीछे चलते रहना पड़ता था| उन्होंने 2 दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया। वह बहुत सुलझे हुए नेता माने जाते थे|

image 8

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। पीएम ने ट्वीट किया, ‘हमारे पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि’।

image 9

भारत जोड़ो’ अभियान की शुरुआत

हमारे भारत देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर भारतीय युवा कांग्रेस (आईवाईसी) आज ‘भारत जोड़ो’ की अभियान जारी हुयी| आईवाईसी ने एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी है कि आईवाईसी के बयान के मुताबिक वह राजीव गांधी के जीवन और प्रतिभा खोज कार्यक्रमों पर आधारित रक्तदान शिविर, फोटोग्राफी प्रदर्शनियों का भी आयोजन करेगी|  अभियान के माध्यम से हम भारत को जोड़ने की पर एक नई क्रांति की शुरुआत करेंगे| और  उन्होंने देश के युवाओं को 21 मई को ताल कटोरा नाम के स्टेडियम पहुंचने और कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए भी आमंत्रित किया| और देश के युवाओ को प्रेरित किया|

इंदिरा गांधी की हत्या के बाद संभाली कांग्रेस की कमान

राजीव गांधी का जन्म 20 अगस्त 1944 को मुंबई में हुआ था। उनकी शादी 1968 में सोनिया गांधी से हुई थी। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी उनकी संतान हैं। राजीव गांधी ने 1984 में अपनी मां और तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद कांग्रेस की कमान संभाली थी। अक्टूबर 1984 में पदभार ग्रहण करने के बाद वह 40 वर्ष की आयु में भारत के सबसे युवा प्रधान मंत्री बने। उन्होंने 2 दिसंबर 1989 तक भारत के प्रधान मंत्री के रूप में कार्य किया।

(Rajiv Gandhi Birth Anniversary)सोनिया-प्रियंका ने भी दी श्रद्धांजलि

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने उनके समाधि-स्थल ‘वीर भूमि’ पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है| राजीव गांधी को भारत में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति लाने का क्रेडिट दिया जाता है| उन्होंने न सिर्फ कंप्यूटर को भारत के घरों तक पहुंचाने का काम किया, बल्कि भारत में इनफार्मेशन टैक्नोलॉजी को आगे ले जाने में भी अहम भूमिका निभाईहै| राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की| वह एक दयालु व्यक्ति थे, जिन्होंने मुझे और प्रियंका को क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया| मुझे उनकी बहुत याद आती है और हम दोनों ने साथ में जो समय बिताया है, उसे याद करता हूं| राहुल गाँधी ने बड़े ही विनम्र भाव से राजीव गाँधी को याद किया है|

image 11
image 10
इन्हें भी पढ़े – Manish Sisodia CBI Raid : शराब निति को लेकर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर में सीबीआई का रेड

Leave a Comment