Manish Sisodia CBI Raid : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर CBI की छापेमारी जारी है| बीते 6 घंटे से डिप्टी सीएम के घर छापेमारी कर रही है| जहां सीबीआई के छह अधिकारी सवाल जवाब कर रहे हैं| केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली की शराब नीति को लेकर डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास समेत 21 ठिकानों पर CBI रेड मारी है| ये छापेमारी दिल्ली आबकारी नीति में अनियमितताओं के मद्देनजर को ध्यान में रखकर की जा रही है| दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर आज सुबह सीबीआई की टीम पहुंचने से हड़कंप मच गया| सीबीआई पहुंचने की जानकारी खुद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर दी और उन्होंने आरोप लगाया कि जो लोग अच्छा काम करते हैं उसे परेशान किया जाता है|
रेड के मामले पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की इस दौरान उन्होंने कहा कि पिछले 8 वर्ष में ये सब देखने को बहुत मिला है देश में जो ये CBI प्रक्रिया चल रही है वो अच्छी नहीं है| सिसोदिया जी पर जो सवाल है बहुत बार इस नीति पर आवाज उठी है| मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना है, की उन्हें बुलाकर सवाल- जवाब को सामने रखे| इस तरह किसी के घर में सीधा घुसना अच्छी बात नही होती
Manish Sisodia CBI Raid जारी
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर CBI की छापेमारी जारी है| सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया से CBI के छह अधिकारी सवाल कर रहे हैं| वहीं, ईडी के सूत्रों से पता चला है कि मनीष सिसोदिया और अन्य खिलाफ अब मनी लांड्रिंग यानी पीएमएलए के तहत कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है| ED CBI की एफआईआर को आधार बनाकर तफ्तीश शुरू कर सकती है| वह करीब 07:30 बजे CBI की टीम मनीष सिसोदिया के घर पहुंची थी|
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को कहा कि साजिशें ना उन्हें तोड़ सकेंगी| और न ही अच्छी शिक्षा के लिए काम करने के उनके संकल्प को बाधित कर पाएंगी| केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास के अलावा 20 स्थानों पर शुक्रवार यानि आज छापेमारी की है| सिसोदिया ने ट्वीट किया कि सीबीआई आई है और उसका स्वागत है| और हम पूरी सपोर्ट करेंगे|
Manish Sisodia CBI Raid का सामना
सिसोदिया ने सीबीआई पहुंचने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया कि हम सीबीआई का स्वागत करते हैं| और वह जांच में पूरा सहयोग देंगे ताकि सच जल्द सामने आ सके| उन्होंने कहा कि अभी तक मुझ पर कई केस किए लेकिन कुछ नहीं निकला है| बकौल सिसोदिया, इसमें भी कुछ नहीं निकलेगा, देश में अच्छी शिक्षा के लिए मेरा काम रोका नहीं जा सकता| और उन्होंने कहा कि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है| इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया है और ऐसा ही चलता रहा तो देश कभी आगे नहीं बढ़ पायगा|
इसके साथ ही केजरीवाल ने तुरंत दूसरा ट्वीट किया, “दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है| और इसे ये रोकना चाहते हैं इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्रियो पर रेड और गिरफ्तार 75 सालों में जिसने भी अच्छे काम की कोशिश की उसे रोका गया| इसीलिए भारत पीछे रह गया| दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे|
पहले भी हुयी CBI रेड पर बोले – केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा, आज मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई रेड मारने पहुंच गई, 7 साल में पहले भी कई रेड हो चुकी हैं| और यह पहली रेड नहीं है पहले भी कुछ नहीं मिला है| और अब भी कुछ नहीं मिलेगा| CBI अपना काम कर रही है, उन्हें ऊपर से आदेश है| वे अपना काम कर रहे हैं हम अपना काम करते रहेंगे| इतना ही नहीं केजरीवाल ने Make India no 1 मिशन से जुड़ने के लिए एक मिस कॉल नंबर 9510001000 जारी किया| केजरीवाल ने लोगों से इस मिशन से जुड़ने की अपील की| उन्होंने कहा, भारत को दुनिया का नबंर वन देश बनते देखना चाहते हैं, तो इस पर जरुर मिसकॉल करे|
भारत को नं 1 बनाने का ऐलान- केजरीवाल
दिल्ली के सीएम ने कहा, हमने हाल ही में ऐलान किया था कि हमें भारत को दुनिया का नम्बर वन देश बनाना है| कुदरत हमारा साथ दे रहा है, भारत को नम्बर वन देश बनाने का सपना अब साकार होने वाला है| उन्होंने ये भी कहा, लोग पूछ रहे हैं कि 75 साल में हमसे बाद में आजाद हुए देश आगे बढ़ गए हैं| लेकिन भारत क्यों पीछे रह गया| अगर हम इन्हीं पार्टियों और नेताओं के भरोसे देश को छोड़ दिया, तो हम 75 साल बाद भी पीछे बने रहेंगे| हमारे देश की अड़चने कम नहीं होगी और बढती जायगी| बहुत अड़चने और मुसीबत सामने आएंगी, लेकिन हमें रुकना नहीं है| निरंतर चलना ही हमारा कर्तव्य है| तबी देश आगे बढेगा और अग्रसर रहेगा|
Manish Sisodia CBI Raid पर राघव चड्डा बोले
AAP आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्डा ने कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में सरकार बनाई तब से देश में केजरीवाल लहर फैल रही है| कश्मीर से कन्याकुमारी तक आज सभी केजरीवाल मॉडल को अपना रहे है| पहले लोग कहते थे मोदी बनाम कौन होगा, पंजाब की जीत के बाद से लोग कह रहें है मोदी vs अरविंद केजरीवाल आज इस तरह लोकप्रियता को बढ़ता देख प्रधानमंत्री जी घबरा गए है| सीबीआई जैसी एजेंसियों को हम पर छोड़ दिया हैं कि इन्हें ख़त्म करो| और हमें अपना काम करने दो|


इन्हें भी पढ़े – Pm Narendra Modi : क्या pm मोदी का सपना होगा पूरा 2047 तक विकसित हो पायगा भारत