हमारे देश भारत की धान का कटोरा कहलाने वाला राज्य है छत्तीसगढ़ और इससे भी खुबसूरत है इसकी राजधानी रायपुर। वैसे तो सडक मार्ग से रायपुर पहुचने के लिए कई एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे है जिनमे से NH130 & NH53 है। इसके अलावा आप ट्रेन और फ्लाइट से भी रायपुर आ सकते है।अगर आप रायपुर आये है और आप रायपुर घूमना चाहते है तो इस आर्टिकल में हम आपको बता रहे है 50 Best places to visit in raipur जहाँ आप अपने समय के हिसाब से एक्स्प्लोर कर सकते है |
वैसे raipur tourist places की बात करे तो 50 से अधिक टूरिस्ट अट्रैक्शन आपको मिल जायेंगे जिनको अच्छे से घुमा जाये तो 3-4 दिन लग सकते हैं लेकिन अगर आप रायपुर में केवल 1 दिन के लिए आये तो आप सभी 50 जगह तो जा नही पाएंगे तो use हम आपको 1 दिन के हिसाब से top 10 tourist places in raipur भी बतायेंगे जहा जाकर आपका दिन यादगार हो जायेगा |
Places to visit in raipur # पार्क
(1) एनर्जी पार्क
Speciality :- हरी भरी सुंदर डीजाइनो से भरी गार्डन, उर्जा प्रदर्शनीयो वाला थीम पार्क, सुन्दर जलाशय जहाँ आप बोटिंग कर सकते है, एक लम्बे चौड़े विस्तृत क्षेत्र में फैला बगीचा जहाँ आप टॉय ट्रेन का भी लुत्फ़ उठा सकते है|
समय :-सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक
शुल्क :- एंट्री फीस पर पर्सन 20 रूपये और बोटिंग शुल्क 50-100 रुपये पर पर्सन
कैसे जाये :- यह पार्क रायपुर में फुंडहर के पास है जो रायपुर एयरपोर्ट के काफी पास में है | वैसे आप रायपुर के किसी भी जगह से आपको टैक्सी और ऑटो मिल जायगी OLA और rapido की भी सुविधा है रायपुर में |


(2) महादेव घाट लक्ष्मण झुला एवं पार्क
Speciality :- रायपुर के पावन खारुन नदी तट पर बना हरी भरी सुंदर डीजाइनो से भरा गार्डन, नदी के उपर बना लक्ष्मण झुला (सस्पेंसन ब्रिज) जहा से नदी की मनमोहक झलकियाँ दिखती है | खारुन रिवर पॉइंट जहाँ से आप बोटिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते है|
समय :- गार्डन और लक्ष्मण झुला खुलने का समय सुबह 06 से 09 बजे और शाम में 4 बजे से शाम 07 बजे तक और बाकि रीवर पॉइंट में आप बोटिंग सुबह 10 से शाम 07 बजे तक के बिच क्र सकते हैं |
शुल्क :- घूमना निशुल्क , बोटिंग 50 रुपये पर पर्सन
कैसे जाये :- जगह रायपुर में महादेव घाट में स्थित है जहाँ के लिए आपको रायपुर के किसी भी जगह से आपको OLA, ऑटो और टैक्सी मिल जायेगी |


(3) सेन्ट्रल पार्क
Speciality :- 35 एकड़ एरिया में फैले गार्राडन, 1500 लोगो के लिए बैठने की जगह वाले आडिटोरियम, मिनी मार्यकेट, खेल का मैदान जहाँ बच्चो के मनोरंजन के लिए झूले, फिसलपट्टी लगे हुए है वंहा जाने पर काफी अद्भुत नजारा लगता है|
समय :- सोमवार से शुक्रवार सुबह 05 से 08 बजे तक और शाम में 05 से 08 बजे तक | शनिवार से रविवार सुबह 05 से 09 बजे तक , शाम में 05 से 08 बजे तक |
शुल्क :- घूमना निशुल्क
कैसे जाये :- यह जगह नया रायपुर में स्थित है, जहाँ के लिए आपको रायपुर के किसी भी जगह से आपको OLA, ऑटो और टैक्सी मिल जायेगी |


(4) पुरखौती मुक्तांगन
Speciality :- भारत के मिसाईल मैन कहे जाने वाले हम सब के प्रिय एपीजे अब्दुल कलाम सर के हाथो सन 2006 में उद्घाटित, पुरखौती मुक्तांगन का दृश्य देखने में बड़ा ही भव्य और मनमोहक लगता है, यह पर घुमने के लिए काफी बड़ा गार्डन है,और अलग-अलग तरह की अदिवाशियों की कलाकृतियाँ बनायीं गयी है, एवं छत्तीसगढ़ के कला और संस्कृतियों के अनूठा छाप देखने को मिलता है|
समय :- सुबह 10 बजे से शाम 06 बजे तक
शुल्क :- शुल्क :- एंट्री फीस पर पर्सन 20 रूपये है|
कैसे जाये :- यह जगह नया रायपुर में स्थित है, जहाँ के लिए आपको रायपुर के किसी भी जगह से आपको OLA, ऑटो और सिटी बस ,टैक्सी मिल जायेगी |


(5) कटोरा तालाब गार्डन
Speciality :- बतखो के झुण्ड से भरा जलाशय जहाँ कपल लोग किनारे में बैठकर इन्जॉय करते हुए दिखते है, और यहाँ की चौपाटी गार्डन का रिच लुक देती है|
समय :- सुबह 05 से 08 बजे तक और शाम में 05 से 08 बजे तक
शुल्क :- निशुल्क
कैसे जाये :- यह जगह रायपुर में कटोरा तालाब कालोनी में केनाल रोड से लगा हुवा है, और मरीन ड्राईव तेलीबांधा के काफी पास है, इसे मिनी मरीन ड्राईव के नाम से भी जाना जाता है| रायपुर में किसी भी जगह से आपको OLA, ऑटो और सिटी बस ,टैक्सी मिल जायेगी |


(6) अनुपम गार्डन
Speciality :- शहर के बीचो-बिच बसा हुवा यह गार्डन पढ़ने वाले स्तटूडेंट के लिए किसी लाईब्रेरी से कम नहीं है| यहाँ कपल फोटो शूट या सेसन भी कराने आते है| यह गार्डन की बनावटी काफी सुन्दर है, और जब आप इस गार्डन के चारो तरफ घूम कर देखेंगे तो और भी ज्यादा अच्छा लगता है| और यहाँ पर ओपन जिम की भी सुविधा उपलब्ध है|
समय :- सुबह 05 से 08 बजे से तक शाम में 05 से 08 बजे तक
शुल्क :- निशुल्क
कैसे जाये :- यह जगह रायपुर में डगनिया से जी.ई. जाने वाली रोड में है,अनुपम गार्डन को महावीर पार्क के नाम से भी जानते है, रायपुर में किसी भी जगह से आपको OLA, ऑटो और सिटी बस ,टैक्सी मिल जायेगी |


(7) कलेक्ट्रेड गार्डन
Speciality :- शहर के बीचो-बिच एक शांति प्रिय जगह जहाँ लोग मोर्निंग और इवनिंग वाक करने जाते है, और ओपन जिम की सुविधा भी उपलब्ध है |
समय :- सुबह 10 से शाम में 07 बजे तक
शुल्क :- निशुल्क
कैसे जाये :- यह जगह रायपुर के सबसे बीजी चौक घडी चौक में स्थित है| यहाँ जाने के लिए, रायपुर में किसी भी जगह से आपको OLA, ऑटो और सिटी बस ,टैक्सी मिल जायेगी |


(8) गाँधी उद्यान
Speciality :- कलेक्ट्रेड गार्डन से १ किलोमीटर की दुरी पर स्थित गाँधी उद्यान रायपुर के फॅमिली के लिए एक सुकून का एहसास देती है| यहाँ बच्चो के खेलने के लिए तरह तरह के प्लेयिंग जोन बने हुए हैं और और ओपन जिम की सुविधा भी उपलब्ध है |
समय :- सुबह 05 से 08 बजे से तक शाम में 05 से 07 बजे तक
शुल्क :- निशुल्क
कैसे जाये :- यह जगह रायपुर के कलेक्ट्रेड गार्डन से १ किलोमीटर की दुरी पर स्थित है| जो की घड़ी चौक से बहुत पास है | यहाँ जाने के लिए, रायपुर में किसी भी जगह से आपको OLA, ऑटो और सिटी बस ,टैक्सी मिल जायेगी |


(9) स्वागत वाटिका
Speciality :- NH53 में रायपुर के एंट्रेंस में बनी ये वेलकम गार्डन सिटी को काफी रीच लुक देती है जहाँ घांसके पौधों से नयारायपुर लिखा हुवा है जो ड्रोन से फोटो एवं विडियो ग्राफी के लिए एक बेस्ट प्लेस है |
समय :- सुबह 05 से 08 बजे से तक शाम में 05 से 07 बजे तक
शुल्क :- निशुल्क
कैसे जाये :- यह जगह रायपुर के सेरिखेडी में इंदिरागांधी कृषि विश्वविद्यालय के पास NH53 के किनारे स्थित है | जहाँ जाने के लिए, रायपुर में किसी भी जगह से आपको OLA, ऑटो और सिटी बस ,टैक्सी मिल जायेगी |


Places to visit in raipur # वाटर पार्क
(10) MM Fun City
समय :- सुबह 09.00 से रात 07:00 बजे तक खुला रहता है |
Speciality :- जो लोगो को पानी में मस्ती करना पसंद है भला उसके लिए वाटर पार्क से बेहतर कौन सी जगह हो सकती है | दोस्तों यहाँ आप फन वाटर स्लाइड , स्विमिंग पूल , वेव पूल, रेन डांस, किड्स ज़ोन और रेस्टारेंट का मजा ले सकते है दोस्तों |
समय :- यह जगह गर्मी के दिनों के लिए बेस्ट है | सुबह 10.30 से शाम 07 बजे तक |
शुल्क :- सोमवार से शुक्रवार फैमिली पर पर्सन 450 और सिंगल बैचलर 500 | शनिवार से रविवार और पब्लिक हॉलिडे में पर पर्सन 500 और सिंगल बैचलर 600
कैसे जाये :- यह जगह रायपुर सिटी के घड़ी चौक से 20 किलोमीटर दूर पर गोढ़ी नामक गाँव में स्थित है | जहाँ जाने के लिए, रायपुर में किसी भी जगह से आपको OLA, ऑटो और सिटी बस ,टैक्सी मिल जायेगी |


(11) Wonderland पार्क
Speciality :- MM Fun city की तरह यह वाटर पार्क भी बहुत ही फेमस है | यहाँ भी आप फन वाटर स्लाइड , स्विमिंग पूल , वेव पूल, रेन डांस, किड्स ज़ोन और रेस्टारेंट का मजा ले सकते है |
समय :- यह जगह गर्मी के दिनों के लिए बेस्ट है | सुबह 10.30 से शाम 06 बजे तक |
शुल्क :- सोमवार से शुक्रवार फैमिली पर पर्सन 300 और सिंगल बैचलर 400 | शनिवार से रविवार और पब्लिक हॉलिडे में पर पर्सन 450 और सिंगल बैचलर 500
कैसे जाये :- यह जगह रायपुर सिटी के इन्द्रप्र्स्थ कॉलोनी में स्थित है जो महादेव घाट के एकदम पास है | जहाँ जाने के लिए, रायपुर में किसी भी जगह से आपको OLA, ऑटो और सिटी बस ,टैक्सी मिल जायेगी |


Places to visit in raipur # चिड़ियाघर Zoo
(12) नन्दन वन
Speciality :- विलुप्त हो रहे है, दुर्लभ प्रजाति वाले जानवरों से युक्त चिड़िया घर पुरे इंडिया में फेमस है| जहाँ नरेन्द्र मोदी जी भी आ चुके है| नंदन वन में आपको अनेक प्रकार के जानवर देखने को मिल जायेंगे , जैसे की शेर, भालू, हिरन, खरगोश, आदि |
समय :- सोमवार को यह बंद रहता है, मंगलवार से शनिवार सुबह 08.30 से शाम 05 बजे तक खुला रहता है |
शुल्क :- 20 रूपये पर पर्सन
कैसे जाये :- यह जगह रायपुर सिटी के अटारी गाव में स्थित है जो टाटीबंध के एकदम पास है | जहाँ जाने के लिए, रायपुर में किसी भी जगह से आपको OLA, ऑटो और ,टैक्सी मिल जायेगी |


(13) जंगल सफारी
Speciality :- लगभग 800 एकड़ में फैले जंगल सफारी एशिया का सबसे बड़ा मानव निर्मित सफारी है, लगभग 55 हजार पौधों का वृक्षारोपण करके इस जंगल सफारी को बनाया गया है| इसमें से 130एकड़ में जलाशय है, जहाँ सभी जानवर नहाते है, और पानी पीते है| इस जलाशय में आप बोटिंग कर सकते है, यहाँ कुल 350 से अधिक जानवर है | जिसमे वाइट टाईगर, रॉयल बंगाल टाईगर, एशियाई शेर, तेंदुवा, घड़ियाल, हिप्पो पोटामस, हिमालयन भालू, मगरमच्छ, सियार, और अन्य छोटे मोटे जानवर देखने को मिलेगा |
समय :- सोमवार को यह बंद रहता है, मंगलवार से शनिवार सुबह 10 से शाम 05 बजे तक खुला रहता है |
शुल्क :- सफारी चार्ज
क्रमांक | उम्र सीमा | राष्ट्रीयता | A.C. टिकट | Non A.C. टिकट |
---|---|---|---|---|
1 | 18 वर्ष से ऊपर | भारतीय | 150 | 100 |
2 | 12 से 18 वर्ष | भारतीय | 50 | 25 |
3 | 12वर्ष से निचे | भारतीय | फ्री | फ्री |
4 | 18 वर्ष से ऊपर | विदेशी | 1000 | 500 |
5 | 10 वर्ष से निचे | विदेशी | 800 | 400 |
फोटोग्राफी चार्ज
क्रमांक | कैमरे का प्रकार | कैमरा चार्ज |
---|---|---|
1 | पॉकेट डिजिटल कैमरा | 100 |
2 | हैंडी वीडियो कैमरा | 500 |
3 | कमर्शियल वीडियो कैमरा | परमिशन के बाद तय होगा |
कैसे जाये :- यह जगह रायपुर सिटी के ऊपरवारा नया रायपुर में स्थित है जो पुरखौती मुक्तांगन के एकदम पास है | जहाँ जाने के लिए, रायपुर में किसी भी जगह से आपको OLA, ऑटो और सिटी बस,टैक्सी मिल जायेगी |


Places to visit in raipur # मंदिर मस्जिद गुरुद्वारा
(14) राम मंदिर
Speciality :- 17 एकड़ में फैले श्रीराम जी का मंदिर परिसर जिसमे गौशाला , छात्रावास और माता जानकी रसोई है | 109 फिट ऊँची मन्दिर में 09 फिट का कलश है, १२ खंभों और ३ गुम्बद पर टिके ये मन्दिर 140 फिट चौड़ी और ११० फिट लम्बी है | मन्दिर के गर्भगृह में 5 किलो सोना जड़ा गया है| मन्दिर परिसर की कुल लागत लगभग 15 करोड़ है |माता जानकी रसोई में मात्र २० रूपये में भरपेट भोजन मिलता है |
समय :- सुबह 07.00 से रात 09:30 बजे तक खुला रहता है |
शुल्क :- माता जानकी रसोई में भोजन शुल्क 20 रूपये पर पर्सन
कैसे जाये :- यह जगह रायपुर सिटी के विशाल नगर में वीआईपी रोड के शुरुवात में स्थित है जो मैग्नेटो मॉल के एकदम पास है | जहाँ जाने के लिए, रायपुर में किसी भी जगह से आपको OLA, ऑटो और ,टैक्सी मिल जायेगी |


(15) कौशिल्या माता मंदिर
Speciality :- भगवान राम की मां कौशल्या माता का इकलौता मंदिर जहां कौशल्या माता भगवान राम को गोदी में लिए विराजमान है। इसके अलावा मंदिर प्रांगण में भगवान राम जी की 51 फीट ऊंची मूर्ति स्थापित है ।मंदिर परिसर की कुल लागत लगभग 15 करोड़ ।
समय :- सुबह 06.00 से रात 10:00 बजे तक खुला रहता है |
शुल्क: – कोई शुल्क नही
कैसे पहुंचे – यह मंदिर चंदखूरी नामक गांव में है जो रायपुर सिटी से 22 किलोमीटर दूर है जहां के लिए आप प्राइवेट टैक्सी या ऑटो कर सकते है ।


(16) बंजारी माता मंदिर
Speciality :- 500 साल से भी पुरानी माने जाने वाली इस मन्दिर के बारे में कहा जाता है की इसका स्थापना बंजारों द्वारा किया था | इस मंदिर में माँ आदि शक्ति दुर्गा माँ का एक रूप विराजमान है जिसे माँ बंजारी कहते है | ऐसा कहा जाता है की माता की मूर्ति शुरुवात में एक सुपारी के आकर में था और 500 सालों से मूर्ति का आकार धीरे धीरे बढ़ रही है |यहाँ के पुजारियों द्वारा ऐसा भी कहा जाता है कि कभी-कभी नाग नागिन का जोड़ा यहाँ आता है |
समय :- सुबह 06.00 से रात 09:00 बजे तक खुला रहता है और नवरात्री में भक्तो का ताँता लगा रहता है |
शुल्क: – कोई शुल्क नही
कैसे पहुंचे – यह मंदिर रायपुर के बिरगांव रावांभाठा में है जहाँ के लिए आप रायपुर सिटी के किसी भी जगह से प्राइवेट टैक्सी या ऑटो कर सकते है।


(17) हनुमान मंदिर
Speciality :- सफ़ेद संगमरमर से बना यह मंदिर लोगों के आस्था का केंद्र है और साथ ही मंदिर परिसर का सुन्दर गार्डन में शांति की अनुभूति होती है |
समय :- सुबह 07.00 से रात 08:00 बजे तक खुला रहता है |
शुल्क: – कोई शुल्क नही
कैसे पहुंचे :- यह मंदिर रायपुर के महादेव घाट में है जो लक्ष्मण झुला के बिलकुल पास है जहाँ के लिए आपको रायपुर सिटी के किसी भी जगह से प्राइवेट टैक्सी या ऑटो मिल जाएगी |


(18) हट्केश्वर महादेव मंदिर
Speciality :- प्राचीन मान्यताएं और पौराणिक कथाओ से जुडी यह मंदिर सैकड़ो साल पुरानी मंदिर है, 1400 इसवी में बना यह मंदिर कलचुरी शासक भोरमदेव के पुत्र रामचंद्र जी ने यह मंदिर बनवाया था | महाशिवरात्रि को यहाँ भव्य मेला लगता है |
समय :- सुबह 07.00 से रात 08:00 बजे तक खुला रहता है |
शुल्क: – कोई शुल्क नही
कैसे पहुंचे :- यह मंदिर रायपुर के महादेव घाट में है जो लक्ष्मण झुला के बिलकुल सामने है जहाँ के लिए आपको रायपुर सिटी के किसी भी जगह से प्राइवेट टैक्सी या ऑटो मिल जाएगी |


(19) महामाया मंदिर
Speciality :- माँ महामाया मंदिर का इतिहास 1400 साल पुराना है, इस मंदिर का निर्माण हैहयवंशी राजाओ के शासन काल में किया है | रायपुर में पुरानी बस्ती में स्थित महामाया मंदिर में आज भी प्राचीन परम्परा चलती आ रही है | इस मंदिर में चैत्र नवरात्र और शारदीय नवरात्र दोनों ही समय में ज्योति प्रजवलित की जाती है, और कुवारी कन्याओं को भोजन भी कराया जाता है| महामाया मंदिर में गुम्बज श्री यंत्र की आकृति बनाया गया है, और यह मंदिर को बहुत ही प्रतिष्ठित महामाया देवी के रूप से भी जाना जाता है|
समय :- सुबह 07.00 से रात 08:00 बजे तक खुला रहता है |
शुल्क: – कोई शुल्क नही
कैसे पहुंचे :- यह मंदिर रायपुर के पुरानी बस्ती में है जो बुढातालाब के पास है जहाँ के लिए आपको रायपुर सिटी के किसी भी जगह से प्राइवेट टैक्सी या ऑटो मिल जाएगी |


(20) कैवल्य धाम जैन मंदिर
Speciality :- खारुन नदी के तट पर स्थित कैवल्य धाम मंदिर भिलाई रोड में कुम्हारी नामक गाव में स्थित है, जैन धर्म के लिए माने जाने वाले इस मंदिर में आकर लोग दीक्षा भी लेते है| जिसमे लोग अपना सब-कुछ मोहमाया परिवार को छोड़ कर लोग साधू संतो की तरह जीवन जीते है, भगवान महावीर स्वामी जैन धर्म के आखरी तीर्थकर थे |
समय :- सुबह 07.00 से रात 07:00 बजे तक खुला रहता है |
शुल्क: – कोई शुल्क नही
कैसे पहुंचे :- यहाँ जाने के लिए टाटीबंध से कुम्हारी जाने वाले रोड में स्थित है , जिस रोड से भिलाई के लिए भी जाते है| कैवल्य धाम से घूमकर आप नंदन वन के लिए भी रवाना हो सकते है| रायपुर सिटी के किसी भी जगह से प्राइवेट टैक्सी या ऑटो मिल जाएगी |


(21) काली मंदिर रायपुर
Speciality :- 1992 में यह काली मंदिर का निर्माण जिर्नोद्वारा किया गया था, काली माता की मंदिर देखने में भी भी बड़ा भव्य और विकराल दिखाई देता है| ऐसा माना जाता है, कि माँ काली आत्मा कोलकाता में बस्ती है और शरीर रायपुर में स्थित है| काली माता की मूर्ति उत्तर दिशा की ओर माता की मुख और, और यहाँ पर नागा साधुओ द्वारा तांत्रिक पूजा के लिए यहाँ का विशेष महत्त्व है|
समय :- सुबह 07.00 से रात 08:00 बजे तक खुला रहता है |
शुल्क: – कोई शुल्क नही
कैसे पहुंचे :- यह मोती बाग़ चौक के पास है, रायपुर सिटी के किसी भी जगह से प्राइवेट टैक्सी या ऑटो मिल जाएगी |


(22) सोमनाथ मंदिर
Speciality :- सोमनाथ मंदिर शिवनाथ नदी और खारुन नदी के संगम में स्थित है, यहाँ की शिवलिंग लाखो साल पुरानी है, और यह शिवलिंग कोई बनावटी नही है, यह मंदिर धरती की गर्भ गृह से निकला है| यहाँ का प्राकृतिक वातावरण देखने में बड़ा ही भव्य और मनोरम दिखाई देता है, जहाँ पर आपको चारो तरफ हरियाली ही हरियाली नजर आएंगे| यह पर नदी के बीचो- बिच शिवलिंग का मूर्ति भी है, जिसका दर्शन आप बोटिंग करके कर सकते है| आपको इन्जॉय करने के लिए गार्डन और आस-पास बहुत से मंदिर और तीर्थ स्थल है|
समय :- सुबह 07.00 से रात 07:00 बजे तक खुला रहता है |
शुल्क: – कोई शुल्क नही लेकिन बोटिंग का शुल्क 50 रुपये पर पर्सन
कैसे पहुंचे :- यह रायपुर की धरसीवा रोड में थोडा अन्दर की तरफ प्रमुख मार्ग से 4 किमी की दुरी पर लखना नमक गाव में स्थित है, रायपुर सिटी के किसी भी जगह से प्राइवेट टैक्सी या ऑटो मिल जाएगी |


(23) दूधाधारी मठ
Speciality :- 1554 में राजा रघुराव भोसले ने महंत बलभद्रार जी के लिए इस मठ का निर्माण कराया था| रायपुर में स्थित दूधाधारी मठ मंदिर पर्यटकों को बेहद आकर्षित करने वाला तीर्थ स्थल है, दूधाधारी मंदिर में एक ऐसे शंख है, जिसका दर्शन साल में एक ही बार होता है, वो रात दिवाली के दिन होता है | लगभग 500 साल पुरानी इस शंख को दिवाली की रात को इस शंख का पूजा-अर्जन किया जाता है| ऐसा माना जाता है, कि शंख की दर्शन करने से सुख, समृधि प्राप्त होती है|
समय :- सुबह 07.00 से शाम 06:00 बजे तक खुला रहता है |
शुल्क: – कोई शुल्क नही
कैसे पहुंचे :- यह मंदिर रायपुर के बुढातालाब के पास में स्थित है, रायपुर सिटी के किसी भी जगह से प्राइवेट टैक्सी या ऑटो मिल जाएगी |


(24) ब्रम्हा कुमारी आश्रम शांति सरोवर
Speciality :- यह शांति सरोवर जैसा की नाम से पता चलता है एक अंतररास्ट्रीय संगठन है जिसका उद्देश्य विश्व शांति और सद्भाव है | यहाँ जाकर आप मैडिटेशन और योग के जरिये अपने आप को लोभ मोह क्रोध अहंकार से बचकर शांति की अनुभूति कर सकते हैं |
समय :- सुबह 07.00 से रात 09:00 बजे तक खुला रहता है |
शुल्क: – कोई शुल्क नही
कैसे पहुंचे :- यह जगह रायपुर के सड्डू में विधानसभा के पास में स्थित है, और इसके अलावा चौबे कालोनी और प्रोफ़ेसर कालोनी में भी है |


(25) शदानी दरबार
Speciality :- 17 एकड़ में फैला यह आश्रम सिन्धी सम्प्रदाय का एक प्रसिद्ध तीर्थ स्थलं है | आजादी के पूर्व सिंध प्रान्त जो आज के पाकिस्तान का हिस्सा है में विख्यात हुए संत सदाराम के पुन्य तिथि के याद में उनके अनुनाइयों द्वारा बनाया गया यह आश्रम में भक्तों का ताँता लगा रहता है |
शुल्क: – कोई शुल्क नही
कैसे पहुंचे :- यह जगह रायपुर के डूमरतराई मानाकैम्प मोड़ के ठीक आगे NH53 में बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड कालोनी के ठीक सामने स्थित है | रायपुर सिटी के किसी भी जगह से प्राइवेट टैक्सी या ऑटो मिल जाएगी |


(26) दंतेश्वरी मंदिर
Speciality :- रायपुर के कुशालपुर चौक के पास स्थित इस मंदिर में भक्तो का भीड़ हमेशा लगा रहता है । नवरात्रि में था का रौनक देखते ही बनता है । कहा जाता है की नवरात्रि में नाग नागिन का जोड़ा था माता का दर्शन करने आता है।
समय :-सुबह 07.00 से रात 09:00 बजे तक खुला रहता है |
शुल्क :- निशुल्क
कैसे पहुंचे :- यह मंदिर रायपुर में पटेल पारा पुरानी बस्ती में कुशालपुर चौक के एकदम पास है । यहां आने के लिए रायपुर के किसी भी जगह से आटो और टेक्सी मिल जायेगी ।


(27) गुरु साहिब गुरुद्वारा टाटीबंध
Speciality :- यह गुरुद्वारा रायपुर के टाटीबंध में स्थित सिख सम्प्रदाय का एक अमूल्य धरोहर है | रायपुर के एम्स हॉस्पिटल के ठीक सामने स्थित ये गुरुद्वारा का लंगर हाल इतना बड़ा है की एक बार में 400-500 लोग बैठ कर खाना खा सकते हैं |
समय :-सुबह 08.00 से रात 09:00 बजे तक खुला रहता है |
शुल्क :- निशुल्क
कैसे पहुंचे :- यह मंदिर रायपुर के टाटीबंध में एम्स हॉस्पिटल के ठीक सामने स्थित है । यहां आने के लिए रायपुर के किसी भी जगह से आटो और टैक्सी की सुविधा उपलभ्ध है |


(28) गुरुद्वारा सिंह सभा स्टेशन रोड
Speciality :- यह गुरुद्वारा छत्तीसगढ़ का सबसे पहला गुरुद्वारा है | आजादी के 15 साल पहले सन 1932 में इस गुरुद्वारा की नीव रखी गयी थी पांच मंजिल से युक्त इस गुरुद्वारे में यात्रियों के ठहरने का ,भोजन का प्रबंध होता है और यहाँ के लंगर में एक साथ लगभग 1500 श्रद्धालु बैठकर गुरु प्रसादी ग्रहण करते है |
समय :-सुबह 08.00 से रात 09:00 बजे तक खुला रहता है |
शुल्क :- निशुल्क, गुरुद्वारा धर्मशाला में रुकने का शुल्क न के बराबर है जो एक सेवा है|
कैसे पहुंचे :- यह मंदिर रायपुर के रेलवे स्टेशन के ठीक सामने स्थित है । यहां आने के लिए रायपुर के किसी भी जगह से आटो और टैक्सी की सुविधा उपलभ्ध है | और अगर आप छतीसगढ़ में रेल से आ रहे है तो रेलवे स्टेशन से 100 कदम की दुरी पर स्थित है जहाँ आप चलकर भी जा सकते हैं |


(29) सुन्नी हनफी मस्जिद छोटापारा बैजनाथ पारा
Speciality : यह मस्जिद रायपुर की सबसे पुरानी मस्जिद है | 250 साल पुरानी इस मस्जिद को सन 1888 मे फिर से Reconstruct कराया गया | मस्जिद की मीनारों में गोल घुमावदार सीढ़िया बनी हुई है ।इसके अलावा जितनी भी डिजाइन है वह ईरान के तेहरान वाले मस्जिद के तर्ज पर बनी हुई है ।
कैसे पहुंचे :- यह मस्जिद छोटापारा बैजनाथ पारा में है जो की जयस्तंभ चौक ए बिल्कुल ही पास है जिसके लिए आपको ऑटो मिल जायेगी लेकिन इस इलाके में नो एंट्री है तो टैक्सी से जाने में गली में काफी भीड़ रहती है तो ऑटो से ही जाए ।


Places to visit in raipur #shopping mall
(30) मैग्नेटो मॉल
Speciality :- अविनाश ग्रुप के एक सुंदर और लगजरियस कलाकृतियों में से एक मैग्नेटो मॉल एक है | यहाँ आपको 150 से अधिक ब्रान्डस के रिटेल आउटलेट्स है | इसके अलावा आपको फ़ूड जोंन ,गेम जोन, शॉपिंग जोन है और मूवी जोन है जहाँ आप एन्जॉय कर सकते हैं |
समय :-सुबह 11.00 से रात 10:00 बजे तक खुला रहता है |
शुल्क :- पार्किंग शुल्क दो पहिया 10 रूपया चारपहिया 20 रूपया
कैसे पहुंचे :- यह माल रायपुर में विशालनगर में है । यहां आने के लिए रायपुर के किसी भी जगह से आटो और टैक्सी की सुविधा उपलभ्ध है |


(31) सिटी मॉल 36
Speciality :- यह मॉल के ज्यादातर रिटेल आउटलेट और शौपिंग जोन अभी बंद है लेकिन यहाँ स्थित Dmart शॉपिंग के लिए बहुत फेमस है |और मूवी के लिए inox थिएटर है |
समय :-सुबह 11.00 से रात 10:00 बजे तक खुला रहता है |
शुल्क :- पार्किंग शुल्क दो पहिया 10 रूपया चारपहिया 20 रूपया
कैसे पहुंचे :- यह शॉपिंगमॉल, मैग्नेटो मॉल के ठीक सामने विशाल नगर में है यहां आने के लिए रायपुर के किसी भी जगह से आटो और टैक्सी की सुविधा उपलभ्ध है |


(32) सिटी सेंटर मॉल
Speciality :- पंडरी में स्थित इस मॉल में आप फूड जोन बेबी प्ले जोन गेम जोन और मूवी जोन का लुफ्त उठा सकते है ।इसके अलावा यहां 300 से ज्यादा ब्रांड्स का आउटलेट्स है जहा आप शॉपिंग कर सकते हैं।
समय :-सुबह 11.00 से रात 10:00 बजे तक खुला रहता है |
शुल्क :- पार्किंग शुल्क दो पहिया 10 रूपया चारपहिया 20 रूपया
कैसे पहुंचे :- यह शॉपिंगमॉल, पंडरी में कपड़ा मार्केट के पास है यहां आने के लिए रायपुर के किसी भी जगह से आटो और टैक्सी की सुविधा उपलभ्ध है |


(33) कलर्स मॉल
Speciality:- यह मॉल अपनी रंगीनियो के लिए फेमस है। यहां का मूवी जोन पीवीआर अपनी फिल्म क्वालिटी के लिए विख्यात है ।इस मॉल में आप शॉपिंग के साथ तरह तरह के फूड का आनंद ले सकते है ।
समय :-सुबह 11.00 से रात 10:00 बजे तक खुला रहता है |
शुल्क :- पार्किंग शुल्क दो पहिया 10 रूपया चारपहिया 20 रूपया
कैसे पहुंचे :- यह शॉपिंगमॉल, पचपेड़ी नाका में अशोका बिरयानी के पास है यहां आने के लिए रायपुर के किसी भी जगह से आटो और टैक्सी की सुविधा उपलभ्ध है |


(34) अंबुजा मॉल
छेत्रफल की दृष्टि से यह रायपुर का सबसे बड़ा शॉपिंग मॉल है । यहां का बनावट और डिजाइन किसी पैलेस या विला से कम नही । लोगो को आकर्षित करने के लिए यहां तरह तरह के डिजाइन और स्टेच्यू बने हुए है।
समय :- सुबह 11 से रात 10 बजे तक
पार्किंग शुल्क :- 2 पहिया 10 रपिया 4पहिया 20रुपिया
कैसे पहुंचे : यह मॉल रायपुर के सद्दू में स्थित है जहां से जाने के लिए आपको रायपुर के किसी भी जगह से ऑटो या टैक्सी मिल जायेगी।


(35) avinash times square
नया रायपुर में स्थित अविनाश टाइम्स स्क्वायर शॉपिंग मॉल newly बना मॉल है जहा पे अभी ज्यादा आउटलेट नही खुले है बट आने वाले साल तक यहां सारे ब्रांड्स के शॉप हो जायेंगे ।फिरहाल आप यहां फुडजोन किड्स प्ले जोन और मूवी एंजॉय कर सकते हैं
समय :सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक
शुल्क : पार्किंग शुल्क 2 पहिया 10 रपिया 4पहिया 20रुपिया
कैसे पहुंचे :- नया रायपुर के सेक्टर 27 में स्थित यह मॉल सेंट्रल पार्क के पास में ही है तो जहां के लिए रायपुर के किसी भी जगह से ऑटो ,टैक्सी और सिटी बस मिल जायेगा।


Places to visit in raipur #lake & river view
(36) बूढ़ा तालाब
रायपुर शहर के बीचोबीच स्थित यह तालाब लोगो के लिए प्रमुख आकर्षण का केंद्र है।यहां विवेकानंद जी का पीतल (कांसा) bronze से बना हूवा 37 फीट ऊंची मूर्ति है।स्वामी विवेकानन्द जी जब अपने जीवनकाल में 2 साल रायपुर में थे तब वो इसी तालाब में स्नान करते थे।उसके बाद से ही इस तालाब को उनके नाम के ऊपर समर्पित करके इस तालाब को विवेकानंद सरोवर कहा जाने लगा।इसके अलावा यहां आप बोटिंग कर सकते है और शाम के समय यहां के फव्वारे का मजा ले सकते है।
शुल्क:- एंट्री शुल्क निशुल्क ,बोटिंग शुल्क 100 रुपए
समय:- सोमवार से शनिवार सुबह में 5 बजे से 9 बजे तक और शाम में 3 बजे से रात 8 बजे तक। रविरार के दिन दोपहर 12 बजे से रात 08 बजे तक।
कैसे पहुंचे:- यह तालाब पुरानी बस्ती से लगे बूढ़ा पारा में इंडोर स्टेडियम के ठीक सामने है।यहां के लिए आपको रायपुर के कोई भी जगह से ऑटो और टैक्सी मिल जायेगी।


(37) खारुन नदी view (लक्ष्मण झूला)
महादेव घाट में खारुन नदी का व्यू प्वाइंट का नजारा देखते ही बनता है। यहां स्थित गार्डन और लक्ष्मण झूले के ऊपर से नदी का नजारा ही अलग है।यहां पे आप बोटिंग कर सकते हैं।साथ में यहां गार्डन में ओपन जिम की भी सुविधा है।
समय:- रिवर प्वाइंट दिन भर खुली रहती है केवल गार्डन सुबह 05 से 09 और शाम 4 से 7 बजे तक खुला रहता है।
शुल्क:- निशुल्क, बोटिंग शुल्क 50 रुपिया
कैसे पहुंचे:- यह जगह रायपुर में महादेव घाट में है जहां के लिए आपको कही से भी ऑटो और टैक्सी मिल जायेगी।


(38) मरीन ड्राइव
तेलीबांधा तालाब जिसको मरीन ड्राइव के नाम से जाना जाता है रायपुर का मेन सेंटर ऑफ अट्रैक्शन है।तालाब के किनारे नेशनल फ्लैग तिरंगा 269 फीट ऊंचे पोल से लहराता है और यह तिरंगा देश का पांचवे सबसे ऊंचे तिरंगे की लिस्ट में आता है। मरीन ड्राइव के पास का स्ट्रीट फूड भी काफी फेमस है और ठीक इसके सामने एक गुरुद्वारा है।
समय :- वैसे तो आप किसी भी समय जा सकते हो लेकिन शाम का समय सबसे खास होता है। मरीन ड्राइव की ब्यूटी शाम को ही नजर आती है।
शुल्क:- निशुल्क
कैसे पहुंचे:- यह जगह रायपुर में तेलीबांधा में है जहां के लिए आपको रायपुर में किसी भी जगह से आटो और टेक्सी मिल जायेगी।


(39) म्यूजिकल फाउंटेन
नया रायपुर में स्थित यह फव्वारा जिसे देखने के लिए दूर दूर से लोग आते है। म्यूजिक के धुन पर थिरकती पानी के फव्वारे जिस पर रंग बिरंगी लाइट पड़ती है और जिसका व्यू आपको असीम आनंद का अहसास कराती है। 3D में थिरकती फव्वारा जिसे देखना प्राइस लेश है।
समय :- सोमवार को बंद रहता है। मंगलवार से रविवार शाम 07 बजे से रात 08:30 बजे तक।
शुल्क:- निशुल्क
कैसे पहुंचे:- नया रायपुर में स्थित यह म्यूजिकल फाउंटेन सेक्टर 19 में चांदनी चौक के पास है। इसके ठीक पास सेंट्रल पार्क और अविनाश टाइम्स स्क्वायर है। यहां जाने के लिए आपको रायपुर के किसी भी जगह से ऑटो और टैक्सी मिल जायेगी।
(40) सरोना जलाशय
1838 में निर्मित सरोना का प्राचीन शिव मंदिर जिसके दोनो तरफ जलाशय है ।इस मंदिर में तुलसीदास जी हनुमान जी की भी मूर्तियां है और मंदिर प्रांगण में रामसेतु का एक पत्थर भी है। इस जलाशय में बड़े बड़े कछुए और मछलियां है एक मछली नथ भी पहनी है।इस जलाशय में मछली पकड़ना सख्त मना है।
समय:- शाम 4 बजे 6:30 बजे तक
शुल्क:- निशुल्क
कैसे पहुंचे:- यह मंदिर और जलाशय रायपुर के सरोना में स्थित है जहां जाने के लिए आपको रायपुर के किसी भी जगह से ऑटो और टैक्सी मिल जायेगी।


Places to visit in raipur #हाल एवम म्यूजियम
(41) टाउन हॉल
सन 1889 में निर्मित टाउन हॉल भारत के आजादी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। पहले इसे विक्टोरिया जुबली टाउन हाल के नाम से जाना जाता था।
समय:- सुबह 11 बजे से शाम 05 बजे तक
शुल्क:- निःशुल्क
कैसे पहुंचे:- घड़ी चौक में कलेक्ट्रेट परिसर से लगे टाउन हॉल में आप ऑटो और टैक्सी से जा सकते है।


(42) विधानसभा भवन
छत्तीसगढ़ का विधानसभा बिल्डिंग किसी पैलेस से कम नही है ।1 नवंबर सन 2000 को छत्तीसगढ़ को राज्य का दर्जा मिला तबसे छत्तीसगढ़ का विधानसभा भवन में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए। यह भवन और यहां की गार्डन बहुत ही सुंदर है।
समय:- यह भवन आम जनता के लिए सिर्फ 15 अगस्त और 26 जनवरी के दिन ही खुलता है ।बाकी दिन इसमें मंत्रियों और विधायकों का मीटिंग होते रहता है।
कैसे पहुंचे;- यह भवन रायपुर के सड्डू में है जहां के लिए आपको ऑटो और टैक्सी मिल जायेगी।


(43) महंत घासीदास संग्रहालय
सन 1875 में महंत घासीदास द्वारा बनाया गया यह संग्रहालय एक अमूल्य धरोहर है। हालांकि सन 1953 में भारत की आजादी के बाद इस म्यूजियम का रानी ज्योति द्वारा फिर से रिकंस्ट्रक्शन कराया गया था और उसके बाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी द्वारा इसका उद्घाटन कराया गया है। इस भवन में करीब 17000 से ज्यादा पुरावशेष रखा गया है।
समय:- सोमवार को यह बंद रहता है। मंगलवार से रविवार सुबह 10बजे से शाम 5 बजे तक।
शुल्क:- 05 रुपए मात्र अगर आप मोबाइल से फोटो खींचना चाहते है तो 10 रुपिया और कैमरे से वीडियो ग्राफी के लिए 50 रुपिया
कैसे पहुंचे:- रायपुर के घड़ी चौक के पास स्थित महंत घासीदास संग्रहालय जाने के लिए आपको रायपुर के किसी भी जगह से ऑटो और टैक्सी मिल जायेगी।


(44) विज्ञान भवन
अगर आप साइंस और टेक्नोलॉजी में रुचि रखते हैं तो विज्ञान भवन आपको जरूर जाना चाहिए। यहां छत्तीसगढ़ में पाए जाने वाले विभिन्न खनिज संपदा वन संपदा और का प्रदर्शनी लगा रहता है।यहां जाकर आप देख सकते है की विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का क्या योगदान है।
समय:- सोमवार को यह बंद रहता है।मंगलवार से रविवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक।
शुल्क:- 20 रुपए प्रति व्यक्ति
कैसे पहुंचे:- रायपुर के सड्डू में स्थित विज्ञान भवन अंबुजा मॉल के आस पास है। जहां जाने के लिए आपको कही से भी ऑटो और टैक्सी मिल जायेगी।


(45) अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
छत्तीसगढ़ रायपुर का अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा जिसको स्वामी विवेकानन्द हवाई अड्डा के नाम से भी जाना जाता है ,यह हवाई अड्डा के माध्यम से आप भारत के मेट्रो शहर दिल्ली मुंबई कोलकाता इंदौर जैसे महनागरो में फ्लाइट के माध्यम से जा सकते हैं। इस हवाई अड्डे का सामने का गार्डन बहुत ही खूबसूरत है।
समय:- 24 घंटे
पार्किंग शुल्क:- 2 पहिया 20रुपिया ,4 पहिया 50 रुपिया
कैसे पहुंचे:- नया रायपुर में स्थित इस हवाई अड्डे में आप कैसे ऑटो और टैक्सी से जा सकते है।


(46) शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
65000 दर्शको के कैपेसिटी वाला यह स्टेडियम भारत का दूसरा सबसे बड़ा स्टेडियम है।सन 2008 में बने इस स्टेडियम में अभी तक IPL, चैंपियन लीग ,रोड सेफ्टी लीग,विजय हजारे ट्रॉफी होते रहते है।
कैसे पहुंचे:- यह स्टेडियम नया रायपुर में है जहां आप ऑटो या टैक्सी करके जा सके हैं।


(47) पुनो एडवेंचर
Puno एक इंडोर फन और एडवेंचर पार्क है। यह जगह one of the best place to visit in raipur है। यहां आप क्रेजी जंप, डोनट स्लाइड,रोप कोर्स, स्नुक बाल, डोज बाल, स्लैम डंक,रोलर ब्रिज,स्विम ब्रिज और भी तरह के एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं।
समय:- दोपहर 12:30 से रात 10 बजे तक
शुल्क:- सोमवार से गुरुवार 800 90 मिनट के लिए शुक्रवार से रविवार 999 90 मिनट के लिए। अगर आप मिनट बढ़ाना चाहते है तो और पैसे देकर बढ़ा सकते है।
कैसे पहुंचे:- यह जगह रायपुर के सड्डू में अंबुजा मॉल के ठीक सामने है। यहां जाने के लिए आप रायपुर के किसी भी जगह से ऑटो या टैक्सी कर सकते है।


(48) नालंदा परिसर
करीब 18 करोड़ की लागत में बने नालंदा परिसर वर्ल्ड क्लास लाइब्रेरी है। 6 एकड़ में फैले इस लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए इंडोर और आउटडोर सीटिंग है ।इस लाइब्रेरी में एक समय में लगभग 1000 से भी ज्यादा लोग आराम से पढ़ सकते है।
समय:- सुबह 08 बजे से रात के 02 बजे तक
शुल्क:- गरीबी रेखा के नीचे आने वाले फैमिली के लोगो के लिए 200 रुपए और बाकी लोगो के लिए 500 रुपए की मासिक शुल्क
कैसे पहुंचे:- यह जगह रायपुर के सेंटर में एनआईटी कॉलेज के पास जी. ई. रोड में है ।जहां के लिए आपको रायपुर में किसी भी जगह से ऑटो और टैक्सी मिल जायेगी।


(49) सेंट्रल लाइब्रेरी
यह लाइब्रेरी नालंदा परिसर के पास है। लगभग 4000 से ज्यादा मेंबरशिप वाला यह लाइब्रेरी ऐसे गरीब बच्चे जो बाहर जाके नही पढ़ सकते उसके लिए ये किसी वरदान से कम नही।
शुल्क;- मात्र 200 रुपए के मासिक शुल्क
समय:- सुबह 07 से रात 10 बजे तक
कैसे पहुंचे:- यह लाइब्रेरी जी ई रोड में अनुपम गार्डन के ठीक सामने है। यहां जाने के लिए आपको रायपुर में किसी भी जगह से ऑटो और टैक्सी मिल जायेगी।


(50) स्विमिंग पूल
जो लोग स्विमिंग के दीवाने है या स्विमिंग करना चाहते है उनके लिए ये जगह बेस्ट हैं। यहां लाकर की सुविधा भी है लेकिन कई लाकर अच्छे से कम नही करते तो आपको ज्यादा कीमती चीजों को रखते समय ध्यान रखने की जरूरत है।
समय:- सोमवार को यह बंद रहता है।और बाकी मंगलवार से रविवार सुबह 06 से 11 बजे और शाम को 04 बजे से 08 बजे तक
शुल्क:- एक घंटे के लिए 150 रु.. और अगर आप मेंबरशिप लेना चाहते है तो 1700 रुपए के मासिक शुल्क से मेंबर बन सकते है।
कैसे पहुंचे:- यह जगह सेंट्रल लाइब्रेरी के पास है ।जहां के लिए आपको रायपुर में से किसी भी जगह से ऑटो और टैक्सी मिल जायेगी।


Read More – Top 10 place to visit in delhi